भारतीय टीम को पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 रन के अंतर से हरा दिया था. अब आज शुक्रवार 23 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया हैं. इस रद्द मुकाबले के साथ भारतीय टीम का सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया हैं.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19 ओवर में बनाये 132 रन

इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरूआत खराब रही और उनके ओपनर बल्लेबाज एरोन फिंच बिना खाता खोले भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर टीम के 1 रन के स्कोर पर ही आउट हो गये.
इसके बाद टीम के अनुभवी बल्लेबाज क्रिस लिन भी अपने 13 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर टीम के 27 रन के स्कोर पर आउट हो गये. इसके बाद डीआर्सी शार्ट (14 रन) भी टीम के 35 रन के स्कोर पर ही आउट हो गये.
इसके बाद मार्क्स स्टोइनिस (4 रन) भी टीम के 41 रन के स्कोर पर ही आउट हो गये. पिछले मैच के हीरो ग्लेन मैक्सवेल को भी इस मैच में ज्यादा देर तक टिक नहीं सके, इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल (19 रन) टीम के 162 रन के स्कोर पर आउट हो गये. विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरे (4 रन) भी टीम के लिए कोई खास योगदान नहीं दे पाये और टीम के 76 रन के स्कोर पर आउट हो गये.
हालाँकि, इसके बाद बल्लेबाजी करने आये नाथन कुल्टर नाइल ने 8 गेंदों में 18 रन बनाकर टीम को कुछ गति प्रदान करने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी इस कोशिश में टीम के 101 रन के स्कोर पर आउट हो गये.
हालाँकि, एक छोर पर युवा बल्लेबाज बेन माकडरमर्ट ने शानदार पारी खेली और उन्होंने अपनी टीम के लिए 30 गेंदों पर 32 रन नाबाद बनाये. उनकी इस शानदार पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19 ओवर में 132 रन बना लिए थे, लेकिन इसी दौरान मैच में बारिश आ गई ऑस्ट्रेलिया की टीम आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाई.
भारत के सभी गेंदबाजो ने इस मैच में काफी शानदार गेंदबाजी की, भारतीय टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद ने जहां 2 विकेट हासिल किये. वहीं कुलदीप, बुमराह और क्रुनाल पांड्या को 1-1 विकेट हासिल हुआ.
बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा मैच
फोटो क्रेडिट-गूगल
बता दें, कि इस मैच के दौरान बारिश ने लुकाछिपी का काफी खेल खेला. कभी बारिश रुक जा रही थी, तो कभी शुरू हो जा रही थी. एक समय 19 ओवर में भारतीय टीम को 137 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन जैसे ही भारतीय टीम बल्लेबाजी करने जा रही थी. वैसे ही बारिश शुरू हो गई.
वहीं इसके बाद फिर 11 ओवर में भारतीय टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 90 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन एक बार फिर बारिश हो गई. इसके कुछ देर बाद मैच को रद्द करने का फैसला करना पड़ा.
यहाँ देखे ऑस्ट्रेलिया की पारी का स्कोरकार्ड

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : दूसरा टी-20 मैच हुआ रद्द, भारत को हुआ ये बड़ा नुकसान appeared first on SportzWiki Hindi.