भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को मिशन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कर दी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस अभियान में भारतीय टीम ने फटाफट फॉर्मेट के तहत टी-20 सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला, लेकिन बारिश से प्रभावित इस मैच में भारतीय टीम को 4 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा और सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।
क्रुनाल पंड्या नहीं छोड़ पा रहे हैं ऑलराउंडर के रूप में छाप
भारत के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पूरी तरह से फिट नहीं हैं, ऐसे में वेस्टइंडीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या को मौका मिला।

क्रुणाल पंड्या ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बाद से उनके प्रदर्शन में ऐसी कोई खास छाप नहीं देखने को मिल रही है।
ब्रिस्बेन टी-20 में गेंद और बल्ले दोनों से नाकाम रहे क्रुणाल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रुणाल पंड्या को भारतीय टीम में नंबर-7 बल्लेबाज और पांचवें गेंदबाज के रूप में जगह मिली लेकिन वो पहले ही मैच में दोनों ही भूमिकाओं में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए।

क्रुणाल पंड्या ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच में जहां गेंदबाजी में अपने 4 ओवर के स्पेल में 55 रन लुटाए तो वहीं बल्लेबाजी में अहम मौके पर डॉट गेंद खेल डाली और 4 गेंदों में 2 रन ही बना सके।
वॉशिंगटन सुंदर को निचले क्रम में क्रुणाल के स्थान पर दिया जा सकता है मौका
क्रुणाल पंड्या के इस प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शामिल किए गए युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर में ये संभावनाएं देखी जा सकती हैं।

युवा खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर ने अपने प्रदर्शन से अब तक अच्छा प्रभाव छोड़ा है। और उन्होंने ना केवल स्पिन गेंदबाजी बल्कि निचले क्रम में अपनी उपयोगी बल्लेबाजी से भी कमाल किया है।
ऐसे में टीम मैनेजमेंट आने वाले मैचों में वॉशिंगटन सुंदर को निचले क्रम में बल्लेबाजी की भूमिका में क्रुणाल पंड्या पर तरजीह दे सकता है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- क्रुणाल पंड्या के स्थान पर अब बाकी बचे मैचो में टी-20 टीम का हिस्सा होगा धोनी का ये खिलाड़ी! appeared first on SportzWiki Hindi.