Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND-वीडियो: ब्रिस्बेन टी-20 में विराट कोहली ने फील्डिंग छोड़ दर्शकों के लिए किया कुछ ऐसा देख आप भी करेंगे तारीफ़

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का बिगुल बज चुका है। जिसमें बुधवार को ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है।

टॉस हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता

ब्रिस्बेन में खेले जा रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतने के साथ ही टारगेट को हासिल करने के इरादें से पहले गेंदबाजी चुनी।

इसके बाद एरोन फिंच की कप्तानी में खेल रही ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने पहुंची। जिसमें कप्तान एरोन फिंच और डार्सी शॉर्ट ने कंगारू टीम को सलामी दी।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने फील्डिंग के दौरान किया दिल जीतने वाला ये काम

भारतीय टीम से इस मैच में बड़ी उम्मीदें हैं और जिस अंदाज में भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने में महारथ हासिल कर चुका है इससे जीत की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

बल्लेबाजी से तो चेज मास्टर कप्तान विराट कोहली लगातार अपने प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट फैंस को खुश करते जा रहे हैं साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले वनडे में उन्होंने अपने दूसरे काम से दर्शकों को खुश कर दिया।

विराट कोहली ने बाउंन्ड्री पर फील्डिंग के दौरान भारतीय फैंस को दिया ऑटोग्राफ

ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फील्डिंग कर रहे थे तभी बाउन्ड्री पर फील्डिंग करते हुए विराट कोहली से जब भारतीय फैंस ने ऑटोग्राफ मांगा तो,

विराट कोहली ने उन्हें निराश नहीं किया और कई भारतीय फैंस को खुशी-खुशी ऑटोग्राफ देकर फैंस के चेहरे पर खुशी दी। इस तरह से विराट कोहली ने अपने व्यवहार से दिल जीतने का काम किया।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND-वीडियो: ब्रिस्बेन टी-20 में विराट कोहली ने फील्डिंग छोड़ दर्शकों के लिए किया कुछ ऐसा देख आप भी करेंगे तारीफ़ appeared first on SportzWiki Hindi.