Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- सिडनी टी-20 में भारत का जीतना तय, नहीं है यकीन तो देख ले ये आंकड़े

ऑस्ट्र्लिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज सिडनी में  एससीजी में खेला जाएगा। इस मैच में जहां ऑस्ट्रेलिया टीम की नजरें 1-0 की बढ़त के बाद सीरीज को जीतने पर है तो वहीं सीरीज में पिछड़ रही भारतीय टीम यहां पर बराबरी करना चाहेगी।

सिडनी टी-20 मैच में ये रिकॉर्ड है भारतीय टीम के पक्ष में

सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले इस तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया से भारतीय टीम पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है ऐसे में उनके लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति का है।

भारत के लिए भले ही ये मैच जीतना बहुत ही जरूरी है , लेकिन भारतीय टीम के लिए इस मैच से पहले एक ऐसा रिकॉर्ड आपको हम बताने जा रहे हैं जो सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि भारतीय फैंस के लिए भी उम्मीदें जगा देगा।

भारत ने अब तक खेले पिछले 9 टी-20 सीरीज में तीसरा मैच नहीं हारा है कभी

तीसरे टी-20 मैच से पहले एक बड़ा जबरदस्त और मजबूत रिकॉर्ड भारतीय टीम के पक्ष है। ये रिकॉर्ड है कि भारतीय टीम अपने टी-20 क्रिकेट इतिहास में 3 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में अपनी पिछली 9 सीरीज में तीसरा और आखिरी मैच कभी नहीं हारा है।

जी हां भारतीय क्रिकेट टीम अपनी पिछली नौ  3 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में जब कभी भी सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में उतरी है हार का सामना नहीं किया है। इस दौरान भारतीय टीम ने 8 मैचों में तो जीत हासिल की है।

भारतीय टीम इसमें से 8 बार जीत हासिल की तो एक मैच में नहीं निकला नतीजा

तो वहीं इस दौरान एक बार भारतीय टीम की 3 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज के आखिरी मैच में कोई नजीता नहीं निकल सका। ये मैच और सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में ही पिछले साल हुई थी जहां सीरीज के आखिरी मैच में बारिश के कारण खेल नहीं हो सका और मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ।

ऐसे में अब ये रिकॉर्ड भारतीय टीम के सिडनी टी-20 मैच को जीतने या यूं कहें कि हार का सामना नहीं करने का संकेत दे रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम अपने इस रिकॉर्ड को कायम रख पाएगी या नहीं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- सिडनी टी-20 में भारत का जीतना तय, नहीं है यकीन तो देख ले ये आंकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.