Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: पहले टी-20 में हार के बाद विराट को लगी फटकार, अब तीसरे नम्बर पर इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, तो इसका एक मुख्य कारण कप्तान विराट कोहली का नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में कप्तान विराट कोहली नंबर-3 पर खुद बल्लेबाजी नहीं की, उन्होंने अपने इस पसंदीदा स्थान को केएल राहुल को दे दिया था.

नंबर-4 नहीं भाया कप्तान विराट को 

बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में कप्तान विराट कोहली को नंबर-4 की पोजीशन नहीं भाई, वह पहले टी-20 मैच में मात्र 8 गेंदों पर 4 रन ही बना पाये थे.

वहीं विराट के नंबर पर बल्लेबाजी करने आये केएल राहुल भी फ्लॉप ही साबित हुए और वह भी 12 गेंदों पर मात्र 13 रन ही टीम के लिए बना पाये थे.

नंबर-4 की पोजीशन पर 33.12 का औसत कप्तान कोहली का 

नंबर-4 की पोजीशन पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 10 पारियों में बल्लेबाजी की हैं. जिसमे उन्होंने 33.12 की शानदार औसत व 131.18 के स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाये हुए हैं.

कप्तान विराट कोहली के आँकड़े नंबर-4 की पोजीशन पर कुछ खास नहीं रहे हैं. उनका टी-20 क्रिकेट करियर का औसत 47.86 का हैं, इसलिए उनके करियर औसत से साफ़ जाहिर हैं, कि नंबर-4 की पोजीशन पर खेलने से कप्तान विराट कोहली के औसत में भारी गिरावट आती हैं.

नंबर-3 की पोजीशन पर 57.75 का औसत कप्तान कोहली का 

नंबर-3 की पोजीशन पर कप्तान विराट कोहली ने 40 पारियों में 57.75 की औसत से व 135.76 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाये हुए हैं. विराट के नंबर-3 पर बल्लेबाजी के आँकड़े विश्व के सभी बल्लेबाजों से शानदार हैं. उनके नंबर-3 के आँकड़ों से साफ़ जाहिर है, कि विराट कोहली को नंबर-3 पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए.

दूसरे टी-20 मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर सकते है कप्तान विराट 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 23 नवंबर शुक्रवार को खेला जाना हैं. इस दूसरे टी-20 मैच में कप्तान विराट कोहली ही भारतीय टीम के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

केएल राहुल को टीम की प्लेइंग इलेवन से ड्राप किया जा सकता है और उनकी जगह मनीष पांडे को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता हैं.

मनीष पांडे नंबर-4 के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं, इसलिए वह नंबर-4 की पोजीशन पर ही बल्लेबाजी कर सकते है. वहीं कप्तान विराट कोहली, केएल राहुल के प्लेइंग इलेवन में ना होने से नंबर-3 पर खेलने का मौका मिल जायेगा.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अबतक भारतीय टीम के लिए कुल 63 टी-20 मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने भारतीय टीम के लिए 47.86 की औसत व 135.78 के शानदार स्ट्राइक रेट से 2106 रन बनाये हुए हैं. कप्तान विराट कोहली टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: पहले टी-20 में हार के बाद विराट को लगी फटकार, अब तीसरे नम्बर पर इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका appeared first on SportzWiki Hindi.