Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: सीरीज जीतने के लिए कोहली चल सकते हैं विराट चाल, रोहित-धवन नहीं ये 2 खिलाड़ी कर सकते हैं पारी की शुरुआत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का निर्णयक मैच खेला जाएगा, इस मैच में जहाँ भारत की कोशिश मैच जीत कर सीरीज में बराबरी करने की होगी. वही अगर दूसरी बात करें तो ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीत कर सीरीज को जीतना चाहेंगे. भारत के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है. ऐसे में टीम इंडीया इस मैच में एक नई सलामी जोड़ी के साथ मैदान में नज़र आ सकती हैं.

तो आइये जानते है, इस मैच में टीम इंडिया किस नई सलामी सलामी जोड़ी के साथ नजर आ सकती है:

राहुल और धवन कर सकते है ओपनिंग 

अगर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों की बात करें तो टीम में अभी तक इस विभाग में कोई भी कमी नज़र नही आती है. एक तरफ जहाँ रोहित शर्मा लगातार रन बना रहे है.

वहीं दूसरी तरफ धवन का प्रदर्शन तो बेहद शानदार रहा है. ऐसे में अगर कोई उनकी इस जोड़ी को छेड़ना चाहे तो वो गलत होगा. लेकिन इस मैच  से पहले विराट कोहली इस बड़ी चाल चलना चाहेंगे.

राहुल के अगर प्रदर्शन की बात करें तो राहुल का प्रदर्शन हाल में ही कुछ ख़ास नही रहा है. एक मिडिल आर्डर के बल्लेबाज़ के रूप में राहुल लगातार फ्लॉप हो रहे है, इसके अलावा अब उनके टीम चयन कर भी सवाल उठ रहे हैं.

ऐसे में विराट कोहली राहुल कोअब उनकी सबसे बेहतर  जगह पर बल्लेबाज़ी करने का मौका देना चाहते है. राहुल का प्रदर्शन एक सलामी बल्लेबाज़ के रूप में बेहद शानदार रहा है.

Apart from Kohli, Rohit is also making a strategy to stop Australia.

इसके अलावा उन्होंने सलामी बल्लेबाज़ के रूप में टी -20 में भी शतक बनायाहै. ऐसे में अगर आज राहुल रोहित शर्मा इ जगह सलामी बल्लेबाज़ के रूप में नज़र आए तो कोई भी हैरानी वाली बात नही होनी चाहिए.

उसके अलावा अगर बात करे रोहित शर्मा की तो रोहित शर्मा इस मैच नंबर चार के बल्लेबाज़ के रूप में नज़र आ सकते है. इसमें कोई भी शक नही है रोहित एक बेहतर सलामी बल्लेबाज़ है,लेकिन टीम की जरूरत को समझते हुए रोहित शर्मा आज के मैच में नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आ सकते है. वो आईपीएल में भी इस भूमिका में नजर आ चुके हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post AUSvsIND: सीरीज जीतने के लिए कोहली चल सकते हैं विराट चाल, रोहित-धवन नहीं ये 2 खिलाड़ी कर सकते हैं पारी की शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.