भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 6 दिसंबर से शुरू होने वाली है. इस सीरीज से पहले भारत के पास जो सबसे बड़ी समस्या है वो ये कि तीन सलामी बल्लेबाज में किसको टीम में चुना जाए. एक तरफ के एल राहुल लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. तो वहीँ अभ्यास मैच में मुरली विजय को मौका नहीं मिला है.
इन सब के बीच क्रिकेट के कई दिग्गज अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. अब नया बयान भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का आया है, सहवाग का मानना है कि भारत को के एल राहुल और पृथ्वी शॉ के साथ ही पारी की शुरुआत करनी चाहिए.

सहवाग ने क्रिकबज से कहा,
‘अगर मैं कप्तान रहता तो मैं केएल राहुल और पृथ्वी शॉ को पूरी सीरीज में पारी का आगाज करने का मौका देता, क्योंकि मुरली विजय को उनका मौका मिल चुका है. फिर से मौका पाने के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ेगा.अगर इन दोनों में से कोई लगातार आठ पारियों में रन नहीं बनाता है तो मैं मुरली विजय को मौका देने के बारे में सोचता. मुझे लगता है कि जो मौका का इंतजार करते हैं उन्हें पूरा मौका दिया जाना चाहिए.’

बता दें, प्रैक्टिस मैच में पृथ्वी शॉ ने 66 रनों की पारी खेली जबकि लोकेश राहुल महज तीन रन बनाकर आउट हो गए.हालांकि सहवाग का मानना है कि भारत को इन्हीं दो बल्लेबाजों से पारी का आगाज कराना चाहिए.वहीं सुनील गावस्कर चाहते हैं कि भारतीय पारी का आगाज पृथ्वी शॉ के साथ मुरली विजय के साथ करना चाहिए.
मुरली विजय को इंग्लैंड दौरे में खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से हो गए थे
मुरली विजय को इंग्लैंड दौरे में खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर कर दिया था. जिसके बाद इस खिलाड़ी ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया.जिसके बाद इस खिलाड़ी को एक बार फिर टीम में वापस बुलाया गया है. बता दें, इस खिलाड़ी ने जब पिछली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था. तो इनका प्रदर्शन शानदार रहा था.

के एल राहुल के फॉर्म में लगातार गिरावट आ रही है
वहीँ के एल राहुल की बात करें तो उनकी गिरती हुई फॉर्म टीम की चिंता का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस खिलाड़ी ने बहुत खराब प्रदर्शन किया था. जब कि उसके बाद इस खिलाड़ी को लगातार मौके मिलें. लेकिन उनके प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं हुआ.

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जितने का ये शानदार मौका है
बता दें भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जितने का ये शानदार मौका है. इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम उतनी मजबूत नहीं हैं. हालांकि उनकी गेंदबाजी मजबूत है. लेकिन डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के टीम में ना होने से उनकी बल्लेबाजी में लगातार गिरावट आई है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: वीरेंद्र सहवाग ने इन 2 खिलाड़ियों से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय पारी की शुरुआत करने का दिया सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.