Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- 3-0 से भारत के टी-20 सीरीज जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को होगा नुकसान, तो इस स्थान पर पहुंच जाएगी टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में पहला मैच तो खेला जा रहा है, लेकिन हम आपको इस तीन मैचों की टी-20 सीरीज के टी-20 रैंकिंग पर प्रभाव के बारे में बताते हैं।

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के परिणाम का ऐसा हो सकता हैं टी-20 रैंकिंग पर प्रभाव

मौजूदा आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान तो 138 अंक के साथ नंबर एक पर काबिज हैं जिसके बाद भारतीय टीम 127 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं और वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम 116 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।

लेकिन आज हम आपको कुछ अनुमानित परिणाम से जोड़कर बताते हैं कि इस टी-20 सीरीज का टी-20 रैंकिंग पर कैसा प्रभाव रह सकता है।

अगर भारत सीरीज में 3-0 से करें क्लीन स्वीप– तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज को अगर विराट कोहली एंड कंपनी कंगारू टीम पर 3-0 से क्लीन स्वीप करती है तो भारत के 129 अंक हो जाएंगे, लेकिन वो दूसरे नंबर पर ही रहेगी। क्योंकि 138 अंकों के साथ पाकिस्तान पहले स्थान पर काबिज हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया 112 अंकों के साथ 6 स्थान पर खिसक जाएगी।

अगर भारत को करें 2-1 से अपने नाम– इस टी-20 सीरीज को अगर भारतीय टीम 2-1 से अपने नाम करें तो भारत दूसरे स्थान पर 127 अंकों के साथ मौजूद रहेगा तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथे स्थान पर कायम तो रहेगी लेकिन अंक 115 हो जाएंगे।

अगर ऑस्ट्रेलिया 2-1 से सीरीज करें अपने फेवर मेंविराट कोहली की अगुवायी में अगर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से इस सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा तो कंगारू टीम 119 अंक के साथ तीसरे स्थान पर तो भारत दूसरे स्थान पर रहेगा लेकिन अंक 125 हो जाएंगे।

अगर सीरीज रहे 1-1 से बराबर– अगर सीरीज में कोई एक मैच बारिश से धुल जाए और बचे दो मैच 1-1 से बराबरी पर छूटे तो दोनों ही टीमें अपने यथावत स्थान पर रहेंगी।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- 3-0 से भारत के टी-20 सीरीज जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को होगा नुकसान, तो इस स्थान पर पहुंच जाएगी टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.