ऑस्ट्र्लिया की टीम इन दिनों अपने खराब समय से गुजर रही है और उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच अपने बहुत ही खराब दौर के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ अपनी ही सरजमीं पर कल से टी-20 सीरीज को खेलने जा रही है।
एरोन फिंच ने मैच से पहले दी बड़ी प्रतिक्रिया
ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने ही मैदानों में हार का सामना करना पड़ा है और अब उनके सामने भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने की चुनौती आसान नहीं होगी।

ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम भी भारतीय टीम की ताकत को जानती है और तभी तो ऑस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान एरोन फिंच ने अपने स्पष्ट शब्दों में अपनी टीम को आगाह तो किया है लेकिन साथ ही अपनी टीम पर उम्मीद भी जतायी है।
भारत का सामना करने के लिए खेलनी होगी अटैकिंग क्रिकेट
एरोन फिंच ने कहा कि” हम अभी भी इस फॉर्मेट में बहुत ही आश्वस्त हैं। ये हमारे लिए बाहर आने और खुद को व्यक्त करने का एक बहुत बड़ा मौका है। कुछ बड़ी अटैकिंग क्रिकेट खेलने की कोशिश करें,

और ऐसा प्रयास करें कि भारत को इससे दूर ले जाएं। भारत अपने एक शानदार लय में है और हमें लगता है कि परिणाम के लिए हमें रास्ते में जाकर कुछ अच्छा निर्माण करना होगा “
मेरी बल्लेबाजी फॉर्म में नहीं है ज्यादा कुछ समस्याएं
फिंच खुद भी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं और उन्होंने अपनी फॉर्म को लेकर कहा कि “जब आप नॉन स्टॉप क्रिकेट खेलते हैं तो आपको अपने खेल पर प्रशिक्षण के लिए समय निकालना मुश्किल होता है। ऐसे में इन सभी चीजों को समायोजित करना परेशान करता है, इसलिए मुझे लगता है कि पिछले कुछ दिनों में इसको पाने के लिए वास्तव में लंबी हिट्स और टेकनीक की कमी महसूस हो रही है।”

“मुझे नहीं लगता कि मैं वनडे सीरीज में खराब बल्लेबाजी कर रहा था, एक खराब शॉट एडिलेड में खेला।और पर्थ मैच के बारे में जरूर सोचना चाहिए था। समस्या तब होती है जब आप थोड़ा कठिन पैच से गुजर रहे होते हैं।”
लगातार कर रहे थे विदेशी दौरे, जिससे मानसिक रूप से थकावट
“ये किसी भी चीज से ज्यादा तो मानसिक रूप से मुश्किल होता है। आप 8 महीनों में से 6 महीनें बाहर रहते हैं तो ये बड़ा कठिन होता है। इसलिए कभी-कभी आपको मानसिक रूप से संभलना होता है। इससे पहले दो दिन घर पर निकालना बहुत अच्छा लगा।”

“इससे रिफ्रेश, और अपनी बैटरी को रिचार्ज कर सके और यहां पर एक बार फिर से हम साफ मानसिकता के साथ उतरेंगे। इतने लंबे दौरे के कारण आप सिर्फ दिन को घुमा सकते हैं। दिन तो ऐसे ही निकलते हैं। ”
भारतीय टीम के पास हैं एक से एक खतरनाक बल्लेबाज
वहीं एरोन फिंच ने भारतीय टीम की ताकत पर कहा कि “उनके पास खतरनाक खिलाड़ी हैं। उनके पास ऐसे लोग हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरे शतक लगाए हैं और इतने ज्यादा टी-20 क्रिकेट खेले हैं। ये इतने ज्यादा अनुभवी हैं कि अगर आप उन्हें मंजूरी देंगे तो वो आपको बुरी तरह से चोट पहुंचाएंगे।”

“जाहिर तौर पर विराट के चारों तरफ ध्यान केन्द्रित किया गया है लेकिन रोहित, शिखर या केएल इनमें से कोई भी खिलाड़ी उनके दिन के रूप में बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच मैच से पहले विराट नहीं इन 3 भारतीय खिलाड़ियों से हैं परेशान appeared first on SportzWiki Hindi.