Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: विराट कोहली ने बताया क्यों लोकेश राहुल को नंबर 3 से हटा खुद की बल्लेबाजी

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी शानदार पारी के दम पर भारतीय टीम को सिडनी में खेले गये तीसरे टी-20 मैच में 6 विकेट से एक शानदार जीत दिला दी हैं.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में भारत के लिए 41 गेंदों पर 61 रन की शानदार पारी खेली और भारत ने अपनी इस जीत के साथ ही सीरीज को 1-1 से ड्रा कर लिया हैं.

भारतीय टीम के जीत के बाद कप्तान विराट खुश 

भारतीय टीम की इस जीत के बाद कप्तान विराट कोहली काफी खुश दिखाई दिए हैं. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और निर्धारित 20 ओवर में 164 रन का स्कोर खड़ा किया था.

इस लक्ष्य को भारतीय टीम ने अपने कप्तान विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और इस मैच को भारत की टीम ने 6 विकेट के अंतर से जीत लिया है. भारत की इस जीत में 4 विकेट लेने वाले क्रुनाल पांड्या को ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के खिताब से नावाजा गया.

रोहित और धवन ने हमें शानदार शुरूआत दी 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टीम की जीत के बाद अपनी पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

“शिखर धवन और रोहित शर्मा ने हमें शानदार शुरूआत दिला कर हमारा काम काफी आसान कर दिया था. हमने सोचा था, कि पुरानी गेंद के साथ विकेट थोड़ा स्लो हो जायेगा और ऐसा हुआ भी, टी-20 क्रिकेट में कभी भी मोमेंटम बदल जाता हैं. कभी भी आप मैच से दूर जा सकते हैं, लेकिन कभी भी आप जल्दी से मोमेंटम को अपने हक में कर सकते हैं. अंत में दिनेश कार्तिक बहुत ही शानदार था. उन्होंने मेरा काफी अच्छा साथ दिया.”

हमने ऑस्ट्रेलिया से अच्छी स्किल्स दिखाई

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,

“मैक्सवेल और जम्पा ने भी ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अच्छी गेंदबाजी की, खासतौर से मैक्सवेल की अच्छी गेंदबाजी एक बल्लेबाज होने के नाते आपकों चुभती हैं. पूरी तरह से मैच को देखा जाए, तो हमने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया से अच्छी स्किल्स दिखाई हैं. 

हमारे ओपनर बल्लेबाजों को रोकना बहुत मुश्किल था. मै नंबर-3 पर इसलिए आया, क्योंकि मै जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करना चाहता था. गेंद के साथ भी हम अच्छे थे. 

मेरे ख्याल से यह 180 रन का विकेट था, लेकिन फिर भी हमने ऑस्ट्रेलिया को 164 रन तक ही रोका. मौसम पर किसी का भी नियंत्रण नहीं हैं यह एक ऐसी चीज है जो एक खिलाड़ी के रूप में आपकों समझनी पड़ती हैं. 

सीरीज का ड्रा होना यह साबित करता हैं, कि दोनों टीमों ने अच्छा खेला दिखाया. आज रात हमें दर्शकों का जो प्यार मिला. उसे हम जरुर काफी खुश हैं और आगे के दौरे में जीत हासिल करने के लिए मोटीवेड भी हैं.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: विराट कोहली ने बताया क्यों लोकेश राहुल को नंबर 3 से हटा खुद की बल्लेबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.