Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : विराट की इस छोटी सी गलती की वजह से भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करना पड़ा 4 रनों से हार का सामना

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4 रन से जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी इस जीत के साथ ही तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया विशाल स्कोर 

इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरूआत खराब रही और उनके ओपनर बल्लेबाज डीआर्शी शार्ट 12 गेंदों में मात्र 7 रन बनाकर ही टीम के 24 रन के स्कोर पर आउट हो गये.

इसके बाद कप्तान एरोन फिंच और क्रिस लिन ने अपनी टीम के लिए 40 रन की एक शानदार साझेदारी की, एरोन फिंच जहां 24 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गये. वहीं क्रिस लिन ने 20 गेंदों में 37 रन की शानदार पारी खेली.

चौथे विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल और मार्क्स स्टोइनिस ने 78 रन की शानदार साझेदारी की और अपनी टीम का स्कोर 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन तक पहुंचाया.

ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली. वहीं ऑलराउंडर मार्क्स स्टोइनिस ने 19 गेंदों पर 33 रन की नाबाद पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 16.1 ओवर के दौरान मैच में बारिश आ गई थी. जिसके कारण खेल काफी देर बारिश से बाधित भी रहा था और मैच को 17-17 ओवर का ही कर दिया गया.

भारत के लिए कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवर में 24  रन देकर 2 विकेट हासिल किये. वहीं जसप्रीत बुमराह ने अपने 3 ओवर में मात्र 15 रन देकर एक विकेट हासिल किये.

यहाँ देखे ऑस्ट्रेलिया की पारी का पूरा स्कोर : डीआर्शी शार्ट 7 रन, एरोन फिंच 27 रन, क्रिस लिन 37 रन, ग्लेन मैक्सवेल 46 रन, मार्क्स स्टोइनिस 33*, बैन मकडरमट 2*

भारतीय बल्लेबाजों ने टेके घुटने

डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारतीय टीम को इस मैच में 17 ओवर में 174 रन का लक्ष्य मिला था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की टीम का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप जल्दी गिर गया. रोहित शर्मा अपनी टीम के लिए 8 गेंदों में मात्र 7 रन ही बना पाये. केएल राहुल भी कुछ खास नहीं कर पाये और 12 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गये. कप्तान विराट भी 8 गेंदों में 4 रन ही टीम के लिए बना पाये.

हालाँकि, शिखर धवन ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और तेजी से भारतीय टीम के लिए रन बनाये, लेकिन वह भी 42 गेंदों पर 76 रन की पारी खेलने के बाद आउट हो गये.

धवन के आउट होते ही टीम के जीत की उम्मीद भी खत्म हो गई और भारतीय टीम निर्धारित 17 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना पाई. दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए 30 रन बनाये. वहीं ऋषभ पंत ने 20 रन की पारी भारतीय टीम के लिए खेली.

विराट की इस गलती की वजह से मिली हार 

बता दें, कि इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने से पहले केएल राहुल को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा. कप्तान विराट कोहली की यह गलती टीम के लिए काफी भारी पड़ी हैं और टीम को एक करीबी हार का सामना करना पड़ा हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND : विराट की इस छोटी सी गलती की वजह से भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करना पड़ा 4 रनों से हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.