Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- क्रुणाल पंड्या ने 4/36 के आंकड़े दर्ज कर तोड़ा जसप्रीत बुमराह का दो साल पुराना रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज सिडनी में खेला जा रहा है। सिडनी के एससीजी स्टेडियम में खेले जा रहे इस तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।

क्रुणाल पंड्या की शानदार गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को रोका बड़े स्कोर से

ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अपने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया।

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच और डार्सी शॉर्ट ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े लेकिन इसके बाद भारत के युवा गेंदबाज क्रुणाल पंड्या ने जोरदार वापसी कराते हुए ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर से रोका।

क्रुणाल पंड्या ने दर्ज किए 4/36 के आंकड़े

ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे क्रुणाल पंड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को खूब छकाया और अपने चार ओवर में 36 रन खर्च कर 4 विकेट लेने में सफलता हासिल की।

क्रुणाल पंड्या ने इस शानदार गेंदबाजी आंकड़ों के साथ ही अपने नाम एक ऐसा खास रिकॉर्ड स्थापित कर लिया जो भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टी-20 फॉर्मेट में कोई नहीं कर सका।

क्रुणाल पंड्या बने ऑस्ट्रेलिया में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज

भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या ने इस जबरदस्त गेंदबाजी आंकड़ों के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इससे पहले सबसे सफल गेंदबाजी आंकड़े जसप्रीत बुमराह के नाम थे जिन्होंने 2016 में एडिलेड में खेले गए मैच में 3/23 के आंकड़े दर्ज किए थे। लेकिन क्रुणाल ने उसे पास कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के सफलतम गेंदबाजी आंकड़े

 गेंदबाज  गेंदबाजी आंकड़े स्थान साल
क्रुणाल पंड्या 4/36* सिडनी 2018
जसप्रीत बुमराह 3/23 एडिलेड 2016
भुवनेश्वर कुमार 2/20 मेलबर्न 2018
प्रवीण कुमार 2/21 मेलबर्न 2012

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- क्रुणाल पंड्या ने 4/36 के आंकड़े दर्ज कर तोड़ा जसप्रीत बुमराह का दो साल पुराना रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.