ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का रविवार को तीसरा और आखिरी टी-20 मैच सिडनी के एसीजी स्टेडियम में शुरू हो चुका है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
इन खिलाड़ियों को बगैर खेले ही लौटना होगा भारत
इस तीसरे टी-20 मैच में टॉस के साथ ही दोनों ही कप्तानों ने अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया जिसमें भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर से उसी टीम के साथ उतरने का फैसला किया।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने जैसे ही अपनी प्लेइंग इलेवन बतायी उससे साफ हो गया कि इस टी-20 सीरीज में चुने गए खिलाड़ियों में पहले दोनों मैचों में बाहर रहे खिलाड़ियों को बाहर ही रहना होगा। और उन्हें बिना खेले ही ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटना होगा।
मनीष पांडे
भारतीय टीम के युवा मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे को टी-20 स्क्वॉड में चुना गया लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला ऐसे में वो खाली हाथ ही भारत लौट जाएंगे।

युजवेन्द्र चहल
भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल के प्रदर्शन को हर कोई जानता है। लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और वो बिना खेले ही निराश मन से स्वदेश लौटेंगे।

वॉशिंगटन सुंदर
भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को भी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टी-20 स्क्वॉड में रहने के बाद भी एक भी मौका नहीं मिला। ऐसे में उन्हें भी बिना कोई मैच खेले ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए उड़ान भरनी पड़ेगी।

श्रेयर अय्यर
युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अपने घरेलू प्रदर्शन के दम पर फिर से भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शामिल किया लेकिन उन्हें बाहर बैठकर ही अपना समय गुजारना पड़ा। अब उन्हें बिना मैच खेले भारत के लिए कूच करना होगा।

उमेश यादव– आपको बता दें कि उमेश यादव भी इस टी-20 स्क्वॉड का हिस्सा हैं जिन्हें भी इस पूरी सीरीज में मौका नहीं मिला लेकिन वो स्वदेश नहीं लौटेंगे क्योंकि वो टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- इन 4 भारतीय खिलाड़ियों के साथ हो रहा नाइंसाफी टीम में जगह मिलने के बाद भी नहीं मिलता प्लेइंग इलेवन में मौका appeared first on SportzWiki Hindi.