Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : इन 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से सावधान नहीं रही टीम इंडिया तो सपना रह सकता है ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का सपना

इंतजार की घड़ियाँ अब बस खत्म होने को हैं. बहुत ही जल्द ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का आगाज होने वाला हैं. दोनों देशों के बीच सबसे पहला टी-20 मैच बुधवार, 21 नवंबर को ब्रिसबेन के मैदान पर खेला जायेगा. दुनियाभर के खेल प्रेमी ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जाने इस सीरीज का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं.

अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप से पहले विराट एंड कंपनी के इस दौरे को काफी अहम भी माना जा रहा हैं. आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के बीच दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी.

21 नवंबर से शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज को लेकर दोनों देशों के खिलाड़ी भी बेहद ही ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. ऐसा हो भी क्यों ना भाई, यह कोई आम श्रृंखला थोड़ी ही ना हैं…. ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत हैं…

इस लेख के माध्यम से हम आपको उन पांच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टी-20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम के सामने अपने दमदार प्रदर्शन से कड़ी चुनौती पैदा कर सकते हैं.

                                  आइये डालते हैं, एक नजर ऐसे ही 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के नाम पर :-

आरोन फिंच 

image by : getty images

भारत के सामने आरोन फिंच एक सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. सबसे खास बात तो यह हैं, कि मौजूदा समय में वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान भी हैं. टी-20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजो में से एक माने जाते हैं आरोन फिंच.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच अभी तक 47 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 1,608 रन निकले हैं. उनका स्ट्राइक रेट इस दरमियान 158.27 का रहा हैं.

टीम इंडिया के खिलाफ फिंच ने अभी तक कुल 8 मुकाबलों में 143.10 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 342 रन बना चुके हैं. इस प्रारूप में उनके नाम पर दो बड़े शतक भी दर्ज हैं.

ग्लेन मैक्सवेल 

photo by : twitter

बात अगर दूसरे ऑस्ट्रेलियाई नाम की करे, तो दूसरा नाम जहन में तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का आता हैं. ग्लेन मैक्सवेल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के चलते दुनियाभर में सुप्रसिद्ध हैं. मौजूदा समय में वह ऑस्ट्रेलिया टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक भी हैं.

टी-20 क्रिकेट में अभी तक मैक्सी ने 54 मैचों में लगभग 159 के बेहद ही आक्रामक स्ट्राइक रेट के साथ 1,267 रन बनाये हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और पांच अर्द्धशतक भी निकले हैं. मैक्सवेल अकेले अपने दम पर पुरे मैच को पलटने का मद्दा रखते हैं.

क्रिस लीन 

pic source : cricket.aus.com

तीसरा नाम इस सूचि में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस लीन का आता हैं. क्रिस लीन की शैली हमेशा से ही एक आक्रामक खिलाड़ी की रही हैं. लीन ने अभी तक सिर्फ 15 ही अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं और इस दौरान 128 के अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ उनके बल्ले से 228  रन निकले हैं.

अंतर्राष्ट्रीय मैचों का उन्हें भले ही कम अनुभव हो, लेकिन टी-20 क्रिकेट के वो बादशाह हैं. दुनियाभर में खेले जाने वाली हर एक लीग में उनके नाम का डंका बजता हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में भी वह खासा नाम कमा चुके हैं. टीम इंडिया को वाकई में इनका कोई तोड़ निकालना पड़ेगा.

एंड्रू टाय 

image by : ipl

राईट आर्म मीडियम फ़ास्ट बॉलर एंड्रू टाय. टी-20 क्रिकेट में इनकी गेंदबाजी की तूती बोलती हैं. बिग बैश लीग, आईपीएल और अन्य टी-20 लीग में खेलकर एंड्रू टाय ने ना सिर्फ नाम कमाया हैं, बल्कि अपने प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया की र्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में भी जगह बनाई हैं.

मौजूदा समय में एंड्रू 23 टी-20 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 35 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. सबसे ख़ास बात तो यह हैं, कि एंड्रू टाय टी-20 क्रिकेट में एक या दो नहीं, बल्कि पूरी तीन हैट्रिक अपने नाम कर चुके है.

भारतीय बल्लेबाजो को अगर ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर जीत का स्वाद चखना हैं, तो हर हाल में एंड्रू टाय की गेंदबाजी से पार पाना होगा.

मार्कस स्टोइनिस 

photo by : getty images

इस सूचि में पांचवा और सबसे अंतिम नाम ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का आता हैं. मार्कस स्टोइनिस ना सिर्फ एक तूफानी बल्लेबाज हैं, बल्कि एक काबिल गेंदबाज भी हैं. अपने हरफनमौला खेल के दम पर मार्कस स्टोइनिस काफी नाम अर्जित कर चुके हैं.

मार्कस स्टोइनिस मध्यक्रम में तूफानी बल्लेबाज माने जाते हैं. 14 T-20I मैचों में मार्कस ने अभी तक सिर्फ 66 रन और 7  विकेट हासिल किये हैं, लेकिन यह  ऐसे खिलाड़ी हैं जो हारे हुए मुकाबले को किसी भी क्षण अपनी टीम के पक्ष में मोड़ सकते हैं. टी-20 श्रृंखला में विराट एंड कंपनी को मार्कस स्टोइनिस से बड़ा ही सावधान रहना होगा.

The post AUSvsIND : इन 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से सावधान नहीं रही टीम इंडिया तो सपना रह सकता है ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का सपना appeared first on SportzWiki Hindi.