Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- WEATHER REPORT: तीसरे टी-20 में कुछ ऐसा होगा मौसम का हाल, जाने क्या मौसम देगा भारत का साथ!

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी 20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस टी-20 सीरीज के दो मैचों के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से आगे हैं जो इस मैच को जीतने के साथ ही सीरीज सील करना चाहेगी, तो वहीं भारत सीरीज को बराकर करने के इरादें से उतरेगी।

इस सीरीज में बारिश बनी है विलेन, दोनों ही मैचों में किया है रूकावट का काम

सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में हर किसी की नजरें लगी हुई हैं। जिसमें दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के साथ ही दोनों ही टीमों के फैंस की एक ही उम्मीदें हैं कि इस मैच में बारिश ना हो।

इस टी-20 सीरीज में दर्शकों के साथ ही खिलाड़ियों को दोनों ही मैचों में निराशा का सामना करना पड़ा है। जिसमें इन्द्र देवता ने बारिश का रूप धारण कर खास रूकावट का काम किया है।

हर किसी की नजरें हैं मौसम पर, पहले दोनों मैचों में रहा बारिश का साया

इस टी-20 सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला गया था जहां बारिश बैरन बनी और मैच 17-17 ओवर का किया गया। यहां भारतीय टीम को डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा तो,

वहीं दूसरा मैच शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। वहां भी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले खेलते हुए 19 ओवर खेली जिसके बाद बारिश ने ऐसा विघ्न डाला कि इसके बाद एक भी गेंद नहीं की जा सकी।

पिछले दो मैचों के मुकाबले सिडनी में रहेगा मौसम साफ

अब ऐसे में सिडनी में होने वाले मैच में सबसे ज्यादा तो नजरें मौसम पर ही रहेंगी। सिडनी के मौसम की बात करें तो आज वैसे बारिश के आसार तो कम ही नजर आ रहे हैं।  मौसम साफ नजर आ रहा है।

सिडनी में रविवार के मौसम पर नजर डाली जाए तो यहां पर अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्शियस रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्शियस रहेगा।  सिडनी में इस मैच के दौरान 24 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- WEATHER REPORT: तीसरे टी-20 में कुछ ऐसा होगा मौसम का हाल, जाने क्या मौसम देगा भारत का साथ! appeared first on SportzWiki Hindi.