भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेला गया पहला टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4 रन से जीत लिया था.
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच अब तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच शुक्रवार 23 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में मौसम की पूरी जानकारी देंगे
13 डिग्री सेल्सियस के तापमान में खेला जायेगा मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जाने वाले इस दूसरे टी-20 मैच के दौरान मात्र 13 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी 91 % की रहेगी.
वहीं हवा 35 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए बुरी खबर यह हैं, कि मैच के दौरान बारिश आने की पूरी संभावना हैं. क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार इस मैच में बारिश का खलल पड़ना तय हैं.

डकवर्थ लुईस नियम को देखते हुए लेनी होगी गेंदबाजी

बता दें, कि भारतीय टीम को टॉस जीत पहले गेंदबाजी करनी होगी, क्योंकि अगर मैच में बारिश होती हैं और डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच का नतीजा आता हैं, तो हमेशा बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होता हैं, इसलिए बारिश की संभावना को देखते हुए भारतीय टीम को टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहिए.
भारत करना चाहेगा सीरीज बराबर

बता दें, मेलबर्न में खेले जाने वाले टी-20 मैच में भारतीय टीम सीरीज बराबर करना चाहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम की कोशिश इस मैच को भी जीत सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने की होगी.
भारतीय टीम के लिए पिछले मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली व केएल राहुल जैसे बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे, लेकिन इस मैच में सभी बल्लेबाज फॉर्म में आना चाहेंगे और टीम के लिए बड़ा स्कोर करना चाहेंगे.
इस मैच में भारतीय टीम युज्वेंद्र चहल को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती हैं. वहीं क्रुनाल पांड्या या खलील अहमद में से किसी एक खिलाड़ी को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रख सकती हैं.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले मैच में शानदार खेल दिखाया था और वह अपने इस खेल को दूसरे टी-20 मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी यही फॉर्म जारी रखना चाहेगी. एक बार फिर टीम को क्रिस लिन व ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होगी.
इस प्रकार है दोनों टीम

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, क्रुनाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और खलील अहमद.
ऑस्ट्रेलिया : डीआर्सी शॉर्ट, एरोन फिंच (कप्तान), क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैकडर्मट, एलेक्स कैरे (विकेटकीपर), एंड्रयू टाई, एडम ज़म्पा, जेसन बेहरेंडोरफ, बिली स्टेनलेक, एश्टन एगर, नाथन कॉल्टर ओ नाइल.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : WEATHER REPORT : मैच के दौरान बारिश आना लगभग तय, भारत को टॉस जीत लेना होगा ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.