Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : एडिलेड टेस्ट के लिए रिकी पोंटिंग ने चुनी अपनी अंतिम XI, बतौर सलामी बल्लेबाज इन दो नामो पर लगाई अंतिम मुहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक के बीच एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं.

इस टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी हैं. वह चाहते हैं, कि भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच में यही प्लेइंग इलेवन भारतीय टीम के लिए खेले.

फिंच और हैरिस करे टीम की ओपनिंग 

पोंटिंग ने क्रिकेट.com.au से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है, कि विक्टोरिया के खिलाड़ियों को ही ओपनिंग करनी चाहिए, फिंच और हैरिस एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं. उन्होंने विक्टोरिया के लिए बहुत सा क्रिकेट साथ खेला हैं, इसलिए ओपनिंग कॉम्बिनेशन में विक्टोरिया के खिलाड़ियों का ही होना ठीक हैं. आप ट्रेविस हेड को मध्यक्रम में मौका दे सकते है. 

मुझे लगता है, कि अगर कोच भी एरोन फिंच से पूछे, कि आप किस नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं, तो शायद वह भी ओपनिंग की पोजीशन को ही चुनेंगे.

मार्क्स हैरिस टीम में जगह के हकदार 

मार्क्स हैरिस के बारे में बात करते हुए पोंटिंग ने कहा, “मुझे याद है जब वह पहली बार मैंने मार्क्स हैरिस को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में देखा था, तो मैंने उसे लेकर जस्टिन लैंगर से बात की थी और हमने कहा था, कि यह एक अच्छा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन सकता हैं. 

चीजें वास्तव में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए उनके लिए काम नहीं कर रही थीं, लेकिन उसका विक्टोरिया में जाने का फैसला सही था. उसके पिछले कुछ सत्र बहुत अच्छे रहे है. 

पिछले कुछ सालों में किसी भी बल्लेबाज ने घरेलू शेफील्ड शील्ड में आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी नहीं की हैं, लेकिन यदि आप मार्क्स हैरिस को देखें तो उन्होंने गेंदबाजो पर हावी होकर बल्लेबाजी की हैं और डोमिनेट किया हैं. उसने चार मैचों में 487 रन बनाये है, इसलिए वह टीम में जगह के हक़दार है. 

अपनी बेस्ट बल्लेबाजी लाइन-अप ही चुने 

रिकी पोंटिंग ने आगे अपने बयान में कहा, “उन्हें बस अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी लाइन-अप को चुनना है, जो कि एक सरल काम है. इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए, कि उनके पास अश्विन है, तो हम बाएँ हाथ के ज्यादा खिलाड़ी नहीं खिला सकते. 

फिलहाल ऐसे खिलाड़ियों को जगह देने की जरुरत हैं, जो लगातार स्कोर कर रहे है. एशेज श्रृंखला भी बहुत दूर नहीं है, इसलिए खिलाड़ियों को कुछ आत्मविश्वास देने की ज़रूरत है.”

यहाँ देखें पहले टेस्ट मैच के लिए रिकी पोंटिंग द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन 

मार्क्स हैरिस, एरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, टिम पेन (कप्तान /विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंग्स, नाथन लियोन, जोश हैजलवुड

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सके

The post AUSvsIND : एडिलेड टेस्ट के लिए रिकी पोंटिंग ने चुनी अपनी अंतिम XI, बतौर सलामी बल्लेबाज इन दो नामो पर लगाई अंतिम मुहर appeared first on SportzWiki Hindi.