भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रलिया के दौरे पर 21 नवंबर से टी-20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज को लेकर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा की वह मोहम्मद शमी भी कंगारूओ को ढेर करने के लिेए खास तैयारी कर रहे हैं. बता दें अभी हाल ही में हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ शमी की वनडे टीम में वापसी हुई थी, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं था.
बता दें, 3 टी20 मैचों की सीरीज शुरू होगी आैर फिर 6 दिसंबर से 3 जनवरी तक 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारत के पास आॅस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने माैका है. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी कंगारूओ को ढेर करने के लिेए खास तैयारी कर रहे हैं.

विरोधी टीम के बल्लेबाजों के वीडियो देखकर शमी कर रहें है तैयारी
शमी ने कहा कि वह अपने विरोधी टीम के बल्लेबाजों के वीडियो देखकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं. शमी ने कहा,
‘‘जहां तक तेज गेंदबाजों का सवाल है तो हमने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया था.हम आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं और कई तरह के वीडियो देख रहे हैं.’’ भारतीय तेज गेंदबाजों ने हाल ही में इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बल्लेबाज नहीं चले थे और टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था.

उन्होंने कहा,
‘‘ हमारी रणनीति जितना संभव हो इस श्रृंखला पर ध्यान देने का है क्योंकि हमारा प्रतिद्वंद्वी काफी मजबूत है. हम अपनी लाइन एवं लेंथ सही करने के लिए काम करेंगे.’’ शमी ने स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैर-मौजूदगी के बारे में कहा, ‘‘अगर वे नहीं खेलते है.तो निश्चित तौर पर उनकी टीम कमजोर होगी लेकिन आखिर में आपको अपनी रणनीति के हिसाब से चलना होता है और अपने मजबूत पक्षों पर काम करना होता है.’’
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं मोहम्मद शमी, स्मिथ और वार्नर को लेकर भी कही बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.