भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आजतक कुल 11 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है. जिसमे से 8 टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीती है और 3 सीरीज ड्रा रही है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक बार फिर 6 दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. जिसमे भारतीय टीम पहली बार सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी, लेकिन इस सीरीज में अगर भारत ने तीन बड़ी गलती कर दी, तो भारत टीम इस सीरीज को हार भी सकती है.
केएल राहुल से ना करायें पारी की शुरूआत

केएल राहुल का फॉर्म बहुत ज्यादा खराब है. वह इंग्लैंड दौरे से फ्लॉप होते आ रहे है. किसी भी फॉर्मेट में उनका फॉर्म अच्छा नहीं है. ऐसे में भारतीय टीम को इस टेस्ट सीरीज में केएल राहुल से ओपनिंग कराने की गलती नहीं करनी चाहिए.
अगर केएल राहुल ओपनिंग करते है और जल्दी आउट होते है, तो भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर प्रेशर आ जायेगा और भारत के लिए एक बड़ा स्कोर खड़ा करना मुश्किल हो जायेगा.
इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए सही होगा, कि केएल राहुल की जगह मुरली विजय से ओपनिंग कराये. मुरली विजय का फॉर्म भी अच्छा है. उन्होंने काउंटी क्रिकेट और न्यूजीलैंड ए के खिलाफ रन भी बनाये थे.
जरुरत से ज्यादा ना हो आक्रमक

भारतीय टीम को इस सीरीज में जरुरत से ज्यादा आक्रमकता नहीं दिखानी चाहिए. भारतीय टीम को संभलकर और धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करनी चाहिए.
भारत के पास कई केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविन्द्र जडेजा जैसे कई विस्फोटक बल्लेबाज है. यह सभी शॉट्स खेलना पसंद करते है.
ऑस्ट्रेलिया की विकेटों में उछाल है, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कई शार्ट बॉल भी करेंगे, लेकिन भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाजों के को जरुरत होगी की फिल्ड को देखते हुए ही अपने आक्रमक शॉट्स खेले, अधिक आक्रमकता में अपना विकेट ना गंवाये.
ऑस्ट्रेलिया के लोअर-आर्डर की बल्लेबाजी के लिए बनाये प्लान

पिछले दो-तीन सालों में देखा गया है, भारतीय टीम को विपक्षी टीम के लोअर-आर्डर ने बहुत परेशान किया है. इंग्लैंड में जहां भारत को सैम कुरेन जैसे बल्लेबाज ने परेशान कर दिया था. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ जेसन होल्डर ने भारत को बहुत परेशान किया.
भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण टॉप आर्डर के बल्लेबाजों के खिलाफ तो एक प्लान से उतरता है और उस प्लान में खरा भी उतरता है, लेकिन भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण लोअर-आर्डर के बल्लेबाजों के खिलाफ संघर्ष करता हुआ नजर आता है.
ऑस्ट्रेलिया के लोअर-आर्डर में भी मिचेल स्टार्क और पैट कमिंग्स जैसे खिलाड़ी है, इसलिए इनके खिलाफ भारतीय टीम को एक रणनीति के तहत गेंदबाजी करनी पड़ेगी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: अगर भारत ने की यह तीन बड़ी गलतियां, तो भारत हार सकता है ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.