भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के बड़े और मुश्किल दौरे के लिए पहुंच चुकी है। विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम के लिए ये सीरीज सही मायनों में बहुत खास है लेकिन जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें मैदान में होता है तो स्लेजिंग नामक जिन्न बोतल से बाहर आ जाता है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में स्लेजिंग का रहा है बड़ा इतिहास
हर कोई मान कर चल रहा है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें जब मैदान में उतरेंगी तो स्लेजिंग के बिना खेल नहीं पाएंगी। ऐसे में क्रिकेट पंडितों के साथ ही खिलाड़ियों को भी स्लेजिंग होने के पूरे आसार दिख रहे हैं।

ये तो पूरा क्रिकेट जगत जानता है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बेहद ही आक्रमक खिलाड़ी हैं जो मैदान में विरोधी टीम को स्लेजिंग का जवाब दे कर ही रहते हैं।
विराट कोहली ने कहा था ऑस्ट्रेलिया ने स्लेजिंग की तो देंगे मुंहतोड़ जवाब
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने तो ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि वो इस दौरे को बिना किसी स्लेजिंग के निपटाना चाहते हैं, लेकिन साथ ही कोहली ने ये भी कहा कि अगर किसी ने विवाद शुरू किया तो भारतीय टीम भी जवाब देने से पीछे नहीं रहेगी।

विराट कोहली ने तो अपने तेवर दिखा दिए हैं लेकिन विराट कोहली के इस बयान के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने कोहली की इस बात को लेकर उनका मजाक बनाया है।
मिचेल जॉनसन ने दिया विराट कोहली को ये जवाब
विराट कोहली ने कहा था कि जब बात मैदान में विवाद की आती है या लोग जिसे फाइट कहते हैं। मुझे भी बिना विवाद के खेलना पसंद है। अगर वो इस अंदाज में खेलना चाहेंगे तो हम वैसा ही जवाब देंगे। इस तरह से क्रिकेट खेला जाता है।
I look forward to no Virat send offs
— Mitchell Johnson (@MitchJohnson398) November 15, 2018
लेकिन वहीं मिचेल जॉनसन ने कोहली के इस अंदाज का करारा जवाब देते हुए कहा कि मेरा ध्यान तो इस पर रहेगा कि विराट कोहली किसी को भी पैवेलियन भेजने का इशारा नहीं करेंगे।

आपको बता दें कि मिचेल जॉनसन और विराट कोहली के बीच साल 2014 के ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जमकर नोंकझोंक देखने को मिली थी जहां दोनों ही खिलाड़ियों ने एक-दूसरे लिए अभद्र शब्दों का भी प्रयोग किया था।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- विराट कोहली ने कहा था ऑस्ट्रेलिया को देंगे स्लेजिंग पर मुंहतोड़ जवाब, तो जॉनसन ने किया पलटवार appeared first on SportzWiki Hindi.
I look forward to no Virat send offs 