भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज खेला जाएगा. इस मैच में भारत की कोशिश टी-20 मैच को जीत कर सीरीज में बराबरी करने पर होगी. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीत कर टी-20 सीरीज में जीत हासिल करना चाहेगी. आप को बता को बता दे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच में भारत को चार रन से हार का सामना करना पड़ा था.
वहीं दूसरा टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था.
टीम के कमजोर कड़ी साबित हो रहे है पन्त 
भारत टीम की अगर बात करें तो इस समय भारत ने टीम में दो विकेटकीपर शामिल कर रही है. टीम में इस समय दिनेश कार्तिक और ऋषभ पन्त है. इसके अलावा अगर प्रदर्शन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में पन्त ने बेहद लापरवाही से अपना विकेट खो दिया था.जिसके बाद टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

इसके अलावा टीम को इस समय नंबर चार पर एक बल्लेबाज़ की भी जरूरत है जो जरूरत पड़ने पर टीम के स्कोर को आगे भी बढ़ा सके और इसके अलावा अंत में पॉवरहिटिंग भी कर सके. पन्त इस समय इस भूमिका में फिट नज़र नही आ रहे है. इसके अलावा दबाव पड़ने पर पंत कई बार फेल भी हो चुके है.
ऐसे में अगर टीम इंडिया सीरीज के इस do and die मैच से पहले कोई भी बड़ा बदलाव करना चाहेगी तो टीम इस मैच में पन्त को टीम से बाहर कर सकती है.
अय्यर ले सकते है जगह

अगर पन्त को टीम में इस समय शामिल नही किया गया तो टीम एक बार फिर से श्रेयस अय्यर को मौका दे सकती है. अय्यर का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में बेहद शानदार रहा है इसके अलावा वो इस समय नंबर चार पर एक अच्छे विकल्प के रूप में सामने आ रहे है ऐसे में उन्हें भी टीम में शामिल किया जा सकता है. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि विराट कोहली इस मैच से पहले मैच क्या फैसला लेते है.
जानिए इस मैच से पहले दोनों देशों की टीम:
भारतः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, खलील अहमद, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, उमेश यादव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, कृणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार.
ऑस्ट्रेलियाः एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी, एश्टन एगर, जेसन बेहरिनडॉफ, नाथन कूल्टर-नाइल, क्रिस लिन, एडम जंपा, बेन मैकडरमॉट, डार्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल और एंड्रयू टाई, मिशेल स्टार्क.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: करो या मरो मैच में कोहली ले सकते हैं विराट फैसला अपने इस पसंदीदा खिलाड़ी को बाहर कर दे सकते हैं इस खिलाड़ी को मौका appeared first on SportzWiki Hindi.