Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- भारत के खिलाफ बोलने वाले डीन जोन्स ने इस टीम को बताया भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का विजेता

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। विश्व क्रिकेट की दो सबसे बेहतरीन टीमों में शुमार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस दौरे की शुरुआत 21 नवंबर को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच के साथ हो जाएगी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज पर हैं नजरें

भले ही 21 नवंबर से टी-20 सीरीज शुरू होनी है लेकिन पूरा क्रिकेट जगत इन दो बड़ी टीमों के बीच के वास्तविक मुकाबले को टेस्ट सीरीज मान रही है जिसका आगाज 6 दिसंबर से होगा।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 6 दिसंबर से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरु होगी और इस टेस्ट सीरीज को ना केवल भारत और ऑस्ट्रेलिया के फैंस इंतजार कर रहे हैं बल्कि क्रिकेट जगत के दूसरे देश के फैंस भी इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराने का है मौका

भारतीय टीम के पास इस बार ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज को जीतने का बड़ा मौका है। क्योंकि इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने दो सबसे बड़े बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के बगैर खेल रही हैं।

साथ ही टीम बॉल टेंपरिंग कांड के बाद से इससे उबरने की कोशिश में लगी है जिनके लिए नंबर-1 टेस्ट टीम भारत को पछाड़ना इस बार आसान नहीं रहने वाला है।

डीन जोंस ने भी भारत को बताया फेवरेट

ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की कमजोरी को भांपते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस ने भारतीय टीम को फेवरेट बताया है। डीन जोंस ने साफ कहा कि भारत को इस बार सबसे कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम से सामना करना है।

तो वहीं डीन जोंस ने भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों को लेकर कहा कि “मुझे उम्मीद है कि आर अश्विन इस सीरीज में अहम साबित होंगे। उनके लिए आखिरी बार अच्छी सीरीज रही थी जब भारतीय टीम यहां आयी थी और उन्होंने एडिलेड में पहला टेस्ट खेला था, जिसे सीरीज को भी जीत सकता था। भारत के लिए यहां बढ़िया मौका है। वो यहां पर अब तक कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीते हैं और अगर वो ऐसा नहीं करते तो मुझे हैरानी होगी।

 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों शामिल करने की दी सलाह

इसके साथ ही डीन जोंस ने प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलिया के लिए पीटर हैंड्सकॉम्ब को शामिल करने की वकालत की। डीन ने कहा कि “फिंच ने पारी को शुरू किया है लेकिन वो नंबर-5 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं जब भारत यहां आए।”

 

 

“हमें मर्कस हैरिस को लेना चाहिए। उन्होंने पिछली तीन शेफिल्ड शील्ड के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वो बहुत बढ़िया हैं। मैट रेनशॉ खेलेंगे और मुझे लगता है कि उस्मान ख्वाजा नंबर-3 पर खेलेंगे।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- भारत के खिलाफ बोलने वाले डीन जोन्स ने इस टीम को बताया भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.