भारतीय क्रिकेट टीम अपने सबसे मुश्किल और एक लंबे दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहुंच चुकी है और विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के साथ ही मैदान में पसीना बहाना शुरू कर दिया है। जिसमें सभी खिलाड़ी मैदान में अभ्यास करते नजर आ रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टीम जुटी नेट प्रैक्टिस में
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 नवंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज से इस दौरे का आगाज करने जा रही है। टी-20 सीरीज के बाद भारत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी।
Some
post #TeamIndia's first training session at The Gabba! pic.twitter.com/zeznMTsWoA
— BCCI (@BCCI) November 18, 2018
भारतीय टीम की नजरें अभी दो ब्रिस्बेन में शुरू होने वाली टी-20 सीरीज की जंग पर है। इसमें भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद भी हैं ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार
इनमें से राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद को भी मौका दिया गया है। खलील अहमद ने हाल ही में अपने इंटरनेशनल करियर का डेब्यू किया था जहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से खास प्रभाव छोड़ा।

एशिया कप, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में अपना कमाल दिखाने के बाद खलील अहमद ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे पर भी अपनी गेंदबाजी से कुछ खास करने को तैयार हैं। खलील ने अब तक भारत के लिए 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेल लिए हैं जिसमें उन्होंने 14 विकेट अपने नाम किए हैं।
ऑस्ट्रेलिया में पहले प्रैक्टिस सेशन की बात को साझा किया खलील अहमद ने
भारतीय सीमित ओवर की टीम में डेब्यू के बाद खलील अहमद ने लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। खलील अहमद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुए टीम के पहले प्रैक्टिस में जमकर प्रैक्टिस करने में जुट गए हैं।

खुद खलील ने ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ अपने पहले नेट सेशन की बात को साझा किया। खलील अहमद ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “ऑस्ट्रेलिया में पहला प्रैक्टिस सेशन पूरा हुआ। यहां पर बेहतरीन मौसम हैं लेकिन मुझे ठंडी लग गई।”
Done with the first practice session in Australia, Beautiful climates but I got cold
#tired
— Khaleel Ahmed (@imK_Ahmed13) November 18, 2018
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही भारत को लगा झटका टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बीमार होकर पहले मैच से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.

