बहुत ही जल्द भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचो की सीरीज का जोरदार आगाज होने वाला हैं. दोनों देशों के बीच सबसे पहला टेस्ट मैच गुरूवार, 6 दिसम्बर से एडीलेड के मैदान पर खेला जायेगा. टेस्ट श्रृंखला के बहुत ही जल्द मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का चयन होने वाला हैं.
टेस्ट टीम के चयन से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए एक बहुत ही बड़ी और राहत की खबर आ रही हैं. दरअसल टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा धीरे धीरे फिट हो रहे हैं और अब यह उम्मीद जताई जा रही हैं, कि एडीलेड टेस्ट मैच के लिए उनका चयन भी लगभग पक्क ही हैं.
हाल में ही हुए थे चोटिल
photo by : getty images
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान उस्मान ख्वाजा ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गये थे और उनको आठ हफ्तों के लिए क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी गयी थी. चोट इतनी ज्यादा गंभीर थी, कि उनकी सर्जरी तक करनी पड़ी थी.
यह वही मैच था, जिसमें 31 साल के उस्मान ख्वाजा ने पाकिस्तान के खिलाफ करीब करीब 9 घंटे बल्लेबाजी की थी और शानदार 141 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार से बचाया था.
जताई फिट होने की उम्मीद
photo by : getty images
हाल में ही उस्मान ख्वाजा ने फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए अपने बयान में कहा, कि
”पिछले दो हफ्ते मेरे लिए खासे अच्छे रहे हैं. कल मैंने ट्रैडमिल पर भी अपना शत प्रतिशत दिया. उम्मीद करता हु मैं जल्द से जल्द खुद को पूरी तरह से तैयार कर लूँगा…”
उस्मान ख्वाजा अगर टीम में वापसी करने में सफल रह पाते हैं, तो यह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए किसी बड़े सपने के साकार होने जैसी बात होगी, क्योंकि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के ना होने से टीम पहले ही बहुत कठिन समय से गुजर रही हैं.
अनुभव हैं उस्मान के पास

उस्मान ख्वाजा टेस्ट क्रिकेट के बेस्ट बल्लेबाजो में से एक माने जाते हैं. पाकिस्तानी मूल के उस्मान अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 35 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 2,455 रन निकले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 43.84 का हैं और उनके नाम पर 7 शतक और 13 अर्द्धशतक भी दर्ज हैं.
उस्मान ख्वाजा अगर पूरी तरह से फिट होकर टीम में जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर पाते हैं, तो यह विराट एंड कंपनी के लिए अच्छी बात नहीं होगी, क्योंकि उस्मान ख्वाजा टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के सामने कितने खतरनाक सिद्ध हो सकते हैं इसका अंदाजा हम सबको बखूबी हैं.
The post AUSvsIND : टीम इंडिया के लिए बुरी खबर एडीलेड टेस्ट से पहले वापस लौट सकता है ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.