ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में आज से भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने मिशन की शुरुआत कर दी है। आज से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया है।
जसप्रीत बुमराह की हैं ऑस्ट्रेलिया की तेज पिच का फायदा उठाने पर नजरें
इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजी की जिम्मेदारी एक बार फिर से अपने सबसे प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर रहेगी।

भारतीय टीम में यॉर्कर के किंग जसप्रीत बुमराह को एक बार फिर से अपनी मन-माफिक मददगार पिच मिल गई है जिसके बाद उनकी नजरें इस पिच का भरपूर फायदा उठाने पर रहेंगी।
जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के हैं सबसे प्रमुख गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए धीरे-धीरे तीनों ही फॉर्मेट के लिए अपनी जगह को ना केवल सुनिश्चित किया है, बल्कि उन्होंने टीम में अपने किरदार को सबसे महत्वपूर्ण बना दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टी-20 मैच में टॉस के बाद जसप्रीत बुमराह ने पिच को लेकर अपनी बात साझा की जिसमें उन्होंने अपनी कई बातें सामने रखी।
पिच को लेकर जसप्रीत बुमराह का रिएक्शन
मैच से पहले हुई बातचीत के दौरान भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि
“विकेट बहुत अच्छा दिख रहा है। हमेशा ऐसी जगह आकर अच्छा लगता है, जहां पर पिच से पेस बाउंस और मूवमेंट हो। मैं हमेशा ही उसी दिन पर ध्यान केन्द्रित करता हूं जहां मुझे दिए गए दिन पर करना है। मैं कभी ज्यादा अतीत पर ध्यान नहीं देता। “

“क्रिकेट को गंभीरता से खेलने से पहले मैंने टेनिस गेंद से बहुत ज्यादा क्रिकेट खेली है। तो इसी कारण से यॉर्कर और स्लोवर गेंदे को वहीं पर विकसित हुई। लेकिन अब मैंने टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है। तो अब मैं आउट स्विंगर गेंदों को विकसित कर रहा हूं। साथ ही एक अच्छी उछाल और अच्छी लैंथ पर गेंदबाजी करने पर ध्यान देता हूं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया की पिच को लेकर ये क्या बोल गये जसप्रीत बुमराह appeared first on SportzWiki Hindi.