भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा टी-20 मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत लिया हैं.
बता दें, कि इस टी-20 सीरीज में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत लिया था. वहीं इस सीरीज का दूसरा टी-20 मैच में बारिश के कारण रद्द हो गया था. भारत ने अपने तीसरे टी-20 जीत के साथ सीरीज को भी 1-1 से ड्रा कर दिया हैं.
स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा दर्शक आये भारत के

आपकों बता दें, कि सिडनी में खेले जा रहे इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के समर्थकों से ज्यादा भारतीय टीम के समर्थक दिखे. पूरा स्टेडियम नीली जर्सी में दिख रहा था.
भारतीय टीम के समर्थकों ने भारतीय टीम की जमकर हौसलाअफजाई की और यह भी एक बड़ा कारण था, कि भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करने में कामयाब रही हैं.
भारतीय टीम के चौके-छक्कों से, पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा

यह तो आप जानते ही हैं, कि भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह माना जाता हैं और खिलाड़ियों को भगवान की तरह पूजा जाता हैं और यह बात सिडनी के क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम के दर्शकों की संख्या देखकर बिल्कुल सच भी दिखी.
जब भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने चौके-छक्के लगाये, तो पूरा स्टेडियम खुशी से झूम रहा था. वहीं जैसे ही ऑस्ट्रेलिया की टीम के विकेट गिर रहे थे. तब भी भारतीय टीम के प्रशंसकों का शोर मैदान पर सुनाई दे रहा था.
यहाँ देखें भारतीय प्रशंसकों से खचाखच भरा सिडनी क्रिकेट स्टेडियम

#AUSvIND pic.twitter.com/M34nhgakKs
— Journlist_view (@HaramiLaunde) November 25, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे भारतीय टीम के समर्थक पूरे मैदान पर नजर आ रहे हैं. भारत का विनिंग शॉट लगते ही भारतीय टीम के इन समर्थकों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया से भारत ने सीरीज की बराबर, तो दर्शकों ने किया कुछ ऐसा जीत लिया टीम इंडिया का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.
