भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को अपने ऑस्ट्रेलिया अभियान की शुरुआत कर दी। दोनों ही टीमों के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच के साथ ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हुआ। वैसे तो इस मैच में किसी खिलाड़ी ने डेब्यू नहीं किया।
गौतम गंभीर ने कमेंटेटर के तौर पर किया अपना डेब्यू
लेकिन वहीं भारतीय क्रिकेट से एक डेब्यू हुआ तो अब आप सोच रहे होंगे कि भारत से किसी खिलाड़ी ने डेब्यू नहीं किया तो आखिर ये डेब्यू कहां से हुआ तो आपको बता दें कि वो एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि एक कमेंटेटर के तौर पर हुआ।

जी हां… भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रह चुके गौतम गंभीर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी-20 मैच के साथ ही अपने कमेन्ट्री करियर का डेब्यू किया।
गौतम गंभीर भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उतरे हैं बतौर कमेंटेटर
गौतम गंभीर सोनी नेटवर्क के साथ बतौर हिंदी कमेंटेटर के रूप में जुड़े हैं और उन्होंने कमेन्ट्री की शुरुआत की। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच के दौरान गौतम गंभीर ने सोनी टेन-3 चैनल पर हिंदी कमेन्ट्री पैनल के साथ कमेन्ट्री की।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के लिए गौतम गंभीर ने बतौर कमेंटेटर आगाज किया, जिनके साथ कई भारतीय दिग्गज खिलाड़ी नजर आए जिसमें आशिष नेहरा, विवेक राजदान, दीपदास गुप्ता जैसे खिलाड़ी भी नजर आएं।
गंभीर ने कमेन्ट्री स्टूडियों को दिया नए ड्रेसिंग रूम का नाम
गौतम गंभीर ने अपने कमेन्ट्री करियर का डेब्यू कर दिया है। जब गंभीर कमेन्ट्री के लिए तैयार हो रहे थे तो उनके साथ आशिष नेहरा और प्रजेंटेटर गौरव कपूर को देखा गया जो अपने नए ड्रेसिंग रूम यानि स्टूडियो में मस्ती के मूड़ में नजर आए।
Now this is called padding up in @SPNSportsIndia dressing room. And look whom do I have as a stylist: the pleasing #Nehraji!!! Is this tougher than facing the new ball? Well… @BCCI @gauravkapur @harbhajan_singh #ChhodnaMat #SPNSports #IndiaAustralia pic.twitter.com/SgSUHEgbvU
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 21, 2018
इस वीडियो को खुद गौतम गंभीर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा कि “अब ये SPNSPORTSINDIA का पेडिंग अप ड्रेसिंग रूम कहा जाएगा। और देखो मेरे पास स्टाइलिस्ट के रूप में कौन है नेहरा जी!!! क्या नई गेंद का सामना करना मुश्किल हैं?”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- बतौर कमेंटेटर डेब्यू करने को लेकर गौतम गंभीर ने कही ये बात, स्टूडियों को दिया नया नाम appeared first on SportzWiki Hindi.