Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत के बाद भी बना इस भारतीय खिलाड़ी का मजाक, लोगों ने उठाया टीम से बाहर करने की मांग

Sydney T20: Australia made India a target of 165 runs

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने के फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने आज टीम में मिशेल स्टार्क को शामिल  किया. पहले मैच में मिली हार और मेलबर्न में खेले गए दूसरे मैच के बारिश के कारण धुल जाने के बाद भारत इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में 1-0 से पीछे है. भारत के पास सीरीज जीतने का विकल्प बचा नहीं है.

दोनों देशों की टीम: 

ऑस्ट्रेलिया

डार्सी शॉर्ट, आरोन फ़िंच, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैकडरमोट, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर-नाइल, मिचेल स्टार्क, एंड्रयू टाई, एडम जम्पा

भारत

रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ हुए फेल 

ऑस्‍ट्रेलिया के आज 164/6 रन बनाए, जिसमें डार्सी शॉर्ट ने 33 रन, एरॉन फिंच ने 28, एलेक्‍स कैरी ने 27 रन और मार्कस स्‍टोइनिस ने नाबाद 25 रन की दमदार पारियां खेलीं. भारत के लिए क्रुणाल पंड्या ने सर्वाधिक चार विकेट लिए, जो कि ऑस्‍ट्रेलिया में किसी भी स्पिनर का सर्वोच्‍च प्रदर्शन है.

धवन और रोहित शर्मा ने दिखाया दम 

 

165 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी रही. धवन और रोहित शर्मा ने सिर्फ 5.6 ओवर में ही 67 रन जोड़ दिए . इस दौरान धवन ने मार्कस स्टोइनस के एक ओवर में 22 रन बना दिए थे.

खतरनाक होते धवन को स्टार्क ने आउट किया. धवन ने 22 गेंदों में 41 रन की पारी खेली.अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और दो छक्के लगाए. उनके आउट होने के बाद रोहित भी ज्यादा कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 23 रन बना के आउट हो गए.

राहुल भी कुछ ख़ास नही कर सके और 14 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद पंत डक पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कोहली और कार्तिक ने टीम को जीत दिला दी.

 

जानिए किसने क्या कहा 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत के बाद भी बना इस भारतीय खिलाड़ी का मजाक, लोगों ने उठाया टीम से बाहर करने की मांग appeared first on SportzWiki Hindi.