ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने उम्मीद जताई है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से वर्ष 2014-15 टेस्ट सीरीज में किए गए अपने प्रदर्शन को दोहराएंगे. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अगर भारतीय टीम को जीत हासिल करनी है तो टीम के अन्य बल्लेबाजों को भी विराट को पूरा साथ देना पड़ेगा.
दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड में छह दिसंबर से खेला जाएगा
दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड में छह दिसंबर से खेला जाएगा. जहां पिछले टेस्ट सीरीज में विराट ने दोनों ही पारियों में शतक लगाया था लेकिन भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी. विराट कोहली ने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैचों में 86.50 की औसत से 694 रन बनाए थे.

गिली ने कहा कि
“मैंने उनसे कुछ दिन पहले बात की थी और मैंने देखा कि उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है. इसके अलावा मैंने उन्हें सिडनी में भी बल्लेबाजी करते देखा और उन्होंने जैसी बल्लेबाजी की वो कमाल की थी. ऐसे अगर वो टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो मुझे बड़ी हैरानी होगी.”

गिलक्रिस्ट ने कहा कि इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की जीत की मुख्य चाबी बल्लेबाज होंगे. क्या टीम के अन्य बल्लेबाज विराट की मदद करेंगे, जिससे कि टीम इंडिया पर्याप्त रन बना सके और टीम के गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में दो बार आउट करने का मौका मिल सके. गिली से पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया के पास विराट को रोकने की कोई रणनीति होगी.
ऑस्ट्रेलिया के पास विराट को रोकने की कोई रणनीति होगी
“मुझे इसके बारे में नहीं पता और मुझे नहीं लगता कि मैं कोई एक प्लान के बारे में बता पाउंगा. सबसे बेहतर यही है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को धैर्य रखना होगा. उन्हें अच्छी और पुराने तरीके वाली टेस्ट क्रिकेट खेलनी होगी. उनकी सबसे बड़ी आशा यही होगी कि वो भारत के शुरुआती बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर लें और विराट को नई गेंद से गेंदबाजी करें. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को सिर्फ विराट को ही नहीं बल्कि सभी बल्लेबाजों पर अटैक करना होगा खासतौर पर तब जब बल्लेबाज क्रीज पर नए आए हों.”

इस टेस्ट में जीत के लिए भारत मेरी फेवरेट टीम
एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय टीम को अपनी फेवरेट टीम बताते हुए कहा, कि
इस टेस्ट सीरीज में जीत के लिए भारत मेरी फेवरेट टीम होगी क्योंकि उन्हें अंदाजा है कि जीत के लिए उनकी टीम कांबिनेशन क्या होनी चाहिए.उनके पास इस बात की ज्यादा समझ है कि उन्हें किस कांबिनेशन के साथ मैदान पर उतरना चाहिए.मुझे लगता है कि एक-दो खिलाड़ी इधर-उधर हो सकते हैं पर उनका प्लेइंग इलेवन लगभग तय है.

“अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की बात करें तो मुझे नहीं लगता कि सेलेक्टर्स टीम की लाइन अप को लेकर पूरी तरह से श्योर हैं. ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का नया दौर है. दोनों टीमों की गेंदबाजी अच्छी है और टीम की हार-जीत बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगी.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: एडम गिलक्रिस्ट ने भारत को दिया ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीतने का मन्त्र appeared first on SportzWiki Hindi.