Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के बीच अभ्यास मैच कल से, मैच से पहले ये जानना बेहद जरूरी

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ इस दौरे का आगाज हुआ जिसमें दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर रही। टी-20 का मुकाबला तो कांटे की टक्कर के साथ खत्म हो गया है जिसके बाद अब असली मुकाबला दो 6 दिसंबर से होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में देखने को मिलेगा।

भारत टेस्ट सीरीज से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश से खेलेगी अभ्यास मैच

अब दोनों ही टीमें 6 दिसंबर के होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी कमर पूरी तरह से कस चुकी हैं।लेकिन वहीं भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले एक वार्म अप मैच खेलना है।

India's heavyweight against volatile Australia

विराट कोहली एंड कंपनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में परफेक्ट तैयारी के साथ उतरने के लिए बुधवार 28 नवंबर से 1 नवंबर तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ 4 दिवसीय अभ्यास मैच में उतरने जा रही है।

4 दिवसीय अभ्यास मैच होगा बुधवार से शुरू

इस अभ्यास मैच के साथ ही भारतीय टीम अपनी पुख्ता तैयारी को अंजाम देने के लिए उतरेगी। भारत के इस दौरे पर खेले जाने वाले पहले वार्म अप मैच को लेकर दर्शकों की नजरें लगी हुई हैं।

भले ही अभी टेस्ट सीरीज के शुरू होने में तो 8 दिन का वक्त बचा है लेकिन भारतीय फैंस के लिए तो प्रैक्टिस मैच के साथ ही टेस्ट सीरीज का रिहर्सल शुरू होने जा रहा है और भारतीय फैंस इसको लेकर बेताब हैं।

मैच के बारे में हर जानकारी जो आपको जानना है जरूरी

तो दर्शकों की नजरें इस अभ्यास मैच के बारे में जानने की होगी। तो हम आपको भारतीय टीम के इस वार्मअप मैच के बारे में हर जानकारी से रूबरू करवाते हैं।

मैच- भारत बनाम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश

शेड्यूल- 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक( चार दिवसीय मैच)

मैदान- सिडनी क्रिकेट ग्राउंडर, सिडनी

समय- भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे  से 

दोनों  टीमें हैं इस तरह-

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश- सैम वाइटमैन(कप्तान), मैक्स ब्रायंट, जैक कार्डर, जैक्सन कॉलमैन, हैरी कॉनवे, डेनियल फेलिंस, डेविड ग्रांट, आरोन हार्डी, जोनाथन मार्लो, हैरी निलसन(विकेटकीपर), डार्सी शॉर्ट, परम उप्पल

भारत– विराट कोहली(कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल, रविचन्द्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के बीच अभ्यास मैच कल से, मैच से पहले ये जानना बेहद जरूरी appeared first on SportzWiki Hindi.