विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया को अब अपनी ही सरजमीं पर कुछ ही दिनों में भारतीय टीम से लोहा लेना है। मौजूदा समय की नंबर-1 टेस्ट टीम भारत के सामने इस बार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की राह इतनी आसान नहीं है जैसे पहले हुआ करती थी।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के सामने हैं मुश्किलें
कुछ समय पहले तक तो ऑस्ट्रेलिया को अपने घरेलू मैदानों में सबसे खतरनाक और अपराजेय टीम माना जाता था लेकिन अब स्थिति बिल्कुल विपरित हो चुकी है।

जहां एक तरफ भारतीय टीम इन दिनों अपने सबसे शानदार समय में है तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के बगैर पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है।
शेन वार्न ने भी भारतीय टीम को माना इसका फेवरेट
भारत ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में कभी भी टेस्ट सीरीज में जीत हासिल नहीं की है लेकिन इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को हर कोई फेवरेट मान रहा है।

इस लिस्ट में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न का नाम भी जुड़ गया है। शेन वार्न ने इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर कहा कि “सबसे पहले तो मुझे ये ही याद आता है कि भारत ऑस्ट्रेलिया में एक फेवरेट के तौर पर आया है।”
“मुझे लगता है कि सभी फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से अव्यवस्थित चल रही है। उन्हें इस बारे में जल्द ही कुछ करने की जरूरत है। भारत, जिनके खून में ही महक आती है कि वो ऑस्ट्रेलिया से डरते नहीं हैं।”
गलतियों से सीखकर अच्छी क्रिकेट खेलने की है जरूरत
शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को लेकर कहा कि “इंग्लैंड में मिली हार के बाद हमने बैठकर कई चीजों के बारे में बात की और सोचा कि हम कहां गलत हैं। ईमानदारी से कहूं तो हम सभी ने सोचा कि इतना ज्यादा तो गलत नहीं है। जो भी सही नहीं था वो भी अपने चरम पर था।”

“हमने अच्छी क्रिकेट खेली लेकिन गलतियां भी बहुत ही चरम पर रही। इसी कारण से हमने जीत की तुलना में ज्यादा संख्या में मैच हारे हैं। खिलाड़ियों को ज्यादा जिम्मेदारी उठाने की जरूरत है और ज्यादा अपने चरित्र और परिस्थितियों के अनुसार खेलने की आवश्यकता है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- शेन वार्न ने बताया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की फेवरेट टीम, इस टीम को बताया जीत का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.