ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रही है। 6 दिसंबर से शुरू होने वाली इस खास जंग को लेकर ना केवल भारत या ऑस्ट्रेलिया बल्कि पूरे क्रिकेट जगत को बेसब्री से इंतजार है। इस टेस्ट सीरीज को भारतीय फैंस भी बड़ी उम्मीदों के साथ इंतजार करने में लगे हुए हैं।
टेस्ट सीरीज में भारत को हर कोई मान रहा है फेवरेट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी सरजमीं पर वैसे तो किसी भी विरोधी टीम के लिए राह आसान नहीं कही जा सकती, लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम मैदान में उतरने वाली हैं।

उसे देखते हुए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के सामने काफी मजबूत माना जा रहा है। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहली बार उनके देश में बहुत ही कम आंका जा रहा है।
एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया को नहीं मानते कमजोर
ऑस्ट्रेलिया को कम आंकने वाले पूर्व क्रिकेटरों में भारतीय क्रिकेट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर भी हैं जिनको इस ऑस्ट्रेलिया की टीम पर भरोसा नहीं हो पा रहा है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के हारने की भविष्यवाणी की है।

लेकिन उसके ठीक विपरित ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट इसको लेकर जुदा राय रखते हैं और उन्होंने टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया को कमजोर नहीं माना है।
इतिहास गवाह है ऑस्ट्रेलिया में खेलना है मुश्किल
एडम गिलक्रिस्ट से साफ शब्दों में कहा कि भले ही भारत को फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन इतिहास ऑस्ट्रेलिया के फेवर में है। गिलक्रिस्ट ने कहा कि

“मुझे नहीं लगता कि मुझे कहना चाहिए कि भारतीय टीम दावेदार के तौर पर सीरीज शुरू करेगी। क्योंकि इतिहास इस बात का गवाह है कि ऑस्ट्रेलिया से बाहर से आने वाली टीमों के लिए एक मुश्किल जगह साबित हुई है। इन सालों में भारत की कुछ बेहतरीन टीमें आईं तो इंग्लैंड की कुछ ऐसी ही टीमें आईं लेकिन उन्हें कामयाबी बहुत कम मिली।”
इस नई ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास है अपनी विरासत छोड़ने का मौका
गिलक्रिस्ट ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि “इसलिए भारतीय टीम के लिए ये चुनौती मुश्किल होगी, लेकिन मुझे लगता है कि मुकाबला बराबरी का होगा। दोनों ही टीमों के पास अपनी विरासत छोड़ने का मौका है।”

“पिछली गर्मियों में हुई उस घटना के बाद ये नई ऑस्ट्रेलियाई टीम है। वे टॉप ऑस्ट्रेलियाई टीम के तौर पर सीरीज में अपना दावा पेश करेंगे। भारतीय टीम उस मुकाम को पाने की कोशिश करेगी जो उनके देश से दूसरी कोई टीम हासिल नहीं कर सकी।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में कमजोर नहीं मानते एडम गिलक्रिस्ट, बतायी ये वजह appeared first on SportzWiki Hindi.