Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : भारतीय टीम को मिली हार उधर सोशल मीडिया पर भिड़े जिमी नीशम और रविचंद्रन अश्विन

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेले गये पहले टी-20 मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने इस मैच के दौरान कुल 9 छक्के लगाये और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 4 रन के अंतर से जीत लिया हैं.

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस टी-20 सीरीज का अगला मैच 23 नवंबर को मेलबर्न में खेला जायेगा.

मेलबर्न के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां सीरीज जीतना चाहेगी. वहीं भारत की टीम इस मैच को जीत पलटवार करना चाहेगी और सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी.

जिमी नीशम और अश्विन के बीच हुई मैच को लेकर बहस 

आपकों बता दें, कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच को लेकर रविचंद्रन अश्विन और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम के बीच ट्विटर पर जमकर बहस हुई हैं.

दरअसल, सबसे पहले जिमी नीशम ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए इस मैच को लेकर लिखा था, कि “क्या कोई मुझे बता सकता है, कि क्यों ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चल रहे मैच की जगह स्काई न्यूजीलैंड पर रग्बी का मैच दिखाया जा रहा है ???”

जबी उन्होंने यह ट्वीट किया था, उस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में बारिश चल रही थी, इसलिए अश्विन ने उन्हें बताते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा था, कि “क्योंकि वहां मैच में बारिश चल रही हैं.”

इसके बाद भारतीय टीम को ट्रोल करते हुए जिमी नीशम ने अश्विन को रीट्वीट करते हुए लिखा, “छक्कों की बारिश हो रही हैं ??”

इसके बाद अश्विन ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, “हम भी जल्द ही बल्लेबाजी करेंगे”

इसके बाद जिमी नीशम ने फिर भारतीय टीम पर तंज कसते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “विराट दूसरी बल्लेबाजी कर रहा है, इसलिए शायद वैसा ही खेलना पड़ेगा.”

यहाँ देखे अश्विन और जिमी नीशम के बीच ट्विटर में हुई बहस

 

आप अश्विन और जिमी नीशम के बीच किये गये ट्वीट यहाँ देखे सकते हैं. आपकों बता दें, कि जिमी नीशम के इन ट्वीट से भारतीय टीम के प्रशंसक काफी नाराज हैं. भारतीय टीम के प्रशंसकों ने जिमी नीशम को उनके इन ट्वीट पर रीट्वीट किये हैं और जिमी नीशम की जमकर क्लास लगाई हुई हैं.

Can someone please explain to me why the #AUSvIND T20 has turned into rugby on @SKYNZ ???

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND : भारतीय टीम को मिली हार उधर सोशल मीडिया पर भिड़े जिमी नीशम और रविचंद्रन अश्विन appeared first on SportzWiki Hindi.