ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज पर हर किसी की नजरें हैं। 6 दिसंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड में होगा। इस टेस्ट सीरीज पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के साथ ही पूरे क्रिकेट जगत अपनी नजर लगाए हुए हैं।
टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी पर रहेंगी नजरें
भारतीय टीम को इस टेस्ट सीरीज में फेवरेट माना जा रहा है। भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में इन दिनों जोरदार प्रदर्शन कर रही है तो वहीं इसके विपरित ऑस्ट्रेलिया की टीम कुछ खास नहीं कर रही है।

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस बार सलामी बल्लेबाज के रूप में पृथ्वी शॉ, मुरली विजय और केएल राहुल को रखा है, तो ऐसे में उनकी सलामी जोड़ी कौन होगी ये सबसे बड़ा सवाल रहेगा।
भारतीय टीम की सलामी जोड़ी के संयोजन पर उनकी सफलता निर्भर- जॉन बुकानन
इसी तरह की बात ऑस्ट्रेलिया के महान कोच रहे जॉन बुकानन ने भी कही है। जॉन बुकानन ने दो टूक कहा है कि भारतीय टीम की सफलता उनके सलामी बल्लेबाज संयोजन पर निर्भर करती है।

पूर्व कंगारू कोच जॉन बुकानन ने भारतीय टीम की सलामी जोड़ी को लेकर कहा कि ठीक है लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय टीम की सफलता की कुंजी उनकी सलामी संजोजन पर निर्भर करती है।
भारत को फेवरेट बताना कर सकता है ऑस्ट्रेलिया का फायदा
जॉन बुकानन ने आगे कहा कि “भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज जीतने के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिले हैं। इसमें कोई दो राय नहीं हैं। लेकिन उन्हें ये सुनिश्चित करने की जरूरत है कि वो टेस्ट सीरीज के लिए अच्छे से तैयार हैं। ताकि वो जब भी पहले और दूसरे टेस्ट मैचों में खेलने उतरें तो उन्हें लगे कि वो इन मैचों को आकर्षित करने के लिए मजबूत स्थिति में हैं।”

बुकानन ने भारत को फेवरेट मानना ऑस्ट्रेलिया के लिए फायदा बताया और कहा कि “लेकिन, मुझे लगता है कि फिलहाल दुनियाभर में आंकड़े बताएंगे कि ये दौरे पर कोई बाहर की टीम अपने घर से दूर जीत सकती है। इसलिए ये बात निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में काम कर सकती है। और वो भारत के खिलाफ सीरीज को जीत सकता है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जॉन बुकानन ने भारत के सलामी जोड़ी पर की टिप्पड़ी, कहा इस शर्त पर जीत सकते हैं टेस्ट सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.