Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- जैसन गिलेस्पी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में इस टीम को बताया सीरीज जीत का दावेदार

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर जाने वाली हर टीम को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के कमजोर माना जाता है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम का इतिहास भरा पड़ा है कि वो किसी भी विरोधी टीम को अपनी पिचों पर सांस तक नहीं लेने देता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने मैदान पर बहुत ही खतरनाक हो जाती है।

ऑस्ट्रेलिया इस समय भारत के मुकाबले आ रही है कमजोर

लेकिन इस बार भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंच चुकी है और दोनों ही टीमों के बीच 6 दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है जहां पर हर कोई ऑस्ट्रेलियाई टीम के हारने की भविष्यवाणी कर रहा है।

भारतीय टीम जहां विराट कोहली की कप्तानी में अपनी पूरी मजबूती और ताकत के साथ पहुंची है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में पिछले कुछ समय से साफतौर से स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की कमी देखी जा सकती है।

अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जैसन गिलेस्पी ने भी बताया भारत को फेवरेट

ऐसे में ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट एक्सपर्ट बल्कि ऑस्ट्रेलिया के भी क्रिकेट पंडितों का अनुमान है कि इस बार तो भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का एक बहुत बड़ा मौका हाथ लगा है।

पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के डीन जोंस, शेन वार्न जैसे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल स्थिति बता चुके हैं तो अब कंगारू पूर्व तेज गेंदबाज जैसन गिलेस्पी ने साफ कहा है कि भारतीय टीम के पास जीतने का बड़ा मौका है।

हमारे पास कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की कमी, भारत है टेस्ट सीरीज की फेवरेट

जैसन गिलेस्पी ने कहा कि मुझे यकिन है कि

“भारत फेवरेट के तौर पर शुरुआत करेगा। ऑस्ट्रेलिया इस समय बहुत अच्छी नहीं लग रही है क्योंकि उनके समय बहुत कुछ चीजें चल रही हैं। हम इस समय हमारे कुछ खिलाड़ी को बहुत ही मिस कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम विराट कोहली के नेतृत्व में बहुत मजबूत है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम में ज्यादा स्पष्टता नजर आ रही है लेकिन ऑस्ट्रेलिया ये नहीं जानते हैं कि उनकी बेस्ट इलेवन क्या होगी।”

पिच को लेकर जैसन गिलेस्पी ने कहा कि सतह बल्लेबाजों के मददगार होती जा रही हैं। नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों के लिए जरूर कुछ मदद है। लेकिन कुकाबुरा की गेंद एक बार पुरानी हो जाती है तो मुझे यकिन है कि बल्लेबाज शॉट खेलने में यकिन करेंगे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- जैसन गिलेस्पी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में इस टीम को बताया सीरीज जीत का दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.