बुधवार, 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का आगाज होने जा रहा हैं. दोनों देशों की क्रिकेट टीमों के बीच यह सबसे पहला मुकाबला ब्रिसबेन के मैदान पर खेला जायेगा. मेजबान ऑस्ट्रेलिया और मेहमान भारत यह दोनों ही टीमें जीत के साथ इस सीरीज का आगाज करना चाहेगी.
कल होने वाले पहले मैच से पहले आज मंगलवार, 20 नवम्बर को टीम इंडिया ने अपने संभावित 12 खिलाड़ियों के नाम की सूचि जारी कर दी. सबसे खास बात यह हैं, कि टीम में युवा ऋषभ पन्त को विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह दी गयी हैं.
आगे का सोच रहे हैं विराट
(Photo by : Getty Images)
हाल में ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच जो तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली गयी थी, उस श्रृंखला में विकेटकीपर की भूमिका में ऋषभ पन्त नहीं बल्कि दिनेश कार्तिक नजर आये थे. मगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेट्स के पीछे इस बार यह कार्यभार ऋषभ पन्त सँभालते हुए दिखाई पड़ेगे.
ऋषभ पन्त अगर वाकई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में विकेटकीपिंग करते नजर आते हैं, तो यह बात शीशे की तरह साफ़ हो जाएगी की ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध आगामी टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान कोहली और टीम मैनेजमेंट ऋषभ को ऑस्ट्रेलिया ढ़ंग में खुद को ढालने का पूरा मौका दे रहे हैं.
चयनकर्ता ने भी दी थी यही वजह
(Photo by : Getty Images)
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 टीम से महेंद्र सिंह धोनी को ड्रॉप करने के बाद मुख्य चयनकर्ता एमएस के प्रसाद ने अपने बयान में कहा था, कि
‘’ऋषभ पन्त और दिनेश कार्तिक यह दोनों खिलाड़ियों को टी-20 टीम में विकेटकीपिंग का पर्याप्त मौका मिल सकता हैं और इसके चलते धोनी को टी-20 श्रृंखला से आराम दिया गया हैं.’’
ऋषभ पन्त ने इंग्लैंड दौरे पर अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था और अभी तक खेले 5 टेस्ट मैचों में वह 346 रन बना चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में विकेट के पीछे उनके नाम अभी तक कुल 22 शिकार हैं (12 कैच और 2 स्टंप) दर्ज हैं.
(Photo by : Getty Images)
The post AUSvsIND : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान विराट कोहली ने ऋषभ पंत को सौंपी ये जिम्मेदारी, नई भूमिका में आयेंगे नजर appeared first on SportzWiki Hindi.