Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- भारत और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेट इतिहास के ये पांच विवाद जो रहे सबसे ज्यादा चर्चा में

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 6 दिसंबर से 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज हो रहा है। इस टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों के द्वारा गेंद और बल्ले से तो अच्छी खासी टक्कर की पूरी संभावना है, लेकिन साथ ही इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता कि ये सीरीज स्लेजिंग से अछूती रहेगी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज इतिहास के पांच सबसे बड़े विवाद

भारत और ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट इतिहास विवादों से भरा पड़ा है। जिसमें कई बड़े विवाद सामने देखे गए हैं ऐसे में इस टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों बिना स्लेजिंग के तो शायद ही रह सके।

आपको आज हम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेली गई टेस्ट सीरीज इतिहास के वो पांच सबसे चर्चित विवाद बताते हैं जब जबरदस्त नोंकझोंक देखने को मिली।

शेन वॉटसन-गौतम गंभीर के बीच टक्कर

भारतीय क्रिकेट टीम साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी कर रही थी। इस टेस्ट सीरीज में दिल्ली में हुए एक टेस्ट मैच के दौरान भारत के गौतम गंभीर और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन के बीच जबरदस्त तकरार देखने को मिली।

इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लगातार स्लेजिंग कर रहे थे और इसी बीच शेन वॉटसन ने गंभीर को कुछ कह दिया। इसी बीच वॉटसन की गेंद पर गंभीर ने दो रन लेने के दौरान अपनी कोहनी वॉटसन के पेट पर मार दी। हालांकि इसके बाद गंभीर ने इसे गलती से होना बताया लेकिन मैच रेफरी ने गंभीर पर एक मैच का बैन लगा दिया।

मंकी गेट में एन्ड्रू साइमंड्स और हरभजन सिंह के बीच विवाद

भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में साल 2008 का मंकी गेट मामला सबसे बड़ा और तूल पकड़ने वाला मामला बनकर सामने आया। इस साल भारत ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर था जहां सिडनी में खेले गए मैच में साइमंड्स और हरभजन आमने-सामने हो गए।

इसमें दोनों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं देखने को मिली। इसी बीच एन्ड्रू साइमंड्स ने हरभजन पर नस्लभेदी टिप्पणी करने का आरोप लगा दिया। जिसके बाद ऐसा भूचाल आया कि हरभजन पर कार्यवाही करने की बात की तो भारत ने दौरा बीच में छोड़ने की धमकी दी। इसके बाद जैसे-जैसे मामले को रफा-दफा किया और भारत ने दौरा पूरा किया।

 

माइकल स्लेटर ने की सचिन-द्रविड़ जैसे जैंटलमैन खिलाड़ियों से बदतमीजी

सौरव गांगुली की कप्तानी में साल 2001 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की। इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच मुंबई में खेला गया जहां राहुल द्रविड़ के एक शॉट पर ऑस्ट्रेलियाई माइकल स्लेटर ने डाइव करके कैच कर लिया। अंपायर को डाउट होने पर थर्ड अंपायर को रैफर किया गया।

थर्ड अंपायर ने राहुल द्रविड़ को नॉट आउट करार दिया। जिसके बाद स्लेटर अपना आपा खो बैठे और अंपायर के साथ ही राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर से बदतमीजी की। मैच के खत्म होने के बाद स्लेटर ने गलती स्वीकार की और राहुल-सचिन से माफी मांगी।

 

2017 के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में डीआरएस पर जबरदस्त रार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2017 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त नोंकझोंक देखने को मिली। इसी बीच बैंगलुरू टेस्ट मैच में जो हुआ वो इतिहास में दर्ज हो गया।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने आउट होने के बाद अपने ड्रेसिंग रूम की तरफ देखते हुए डीआरएस लेने के बारे में पूछते नजर आए। इसके बाद तुरंत ही स्मिथ को अंपायर नाइजल लॉंग ने रोका और स्मिथ को आउट दे दिया लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने स्मिथ की जबरदस्त आलोचना की और दोनों बोर्ड तक आमने-सामने हो गए।

साइमन कैटिच और गौतम गंभीर के बीच जबरदस्त तकरार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भारत में साल 2008 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान दिल्ली टेस्ट मैच में गौतम गंभीर बल्ले और बोल दोनों से खूब गरज रहे थे। इस मैच में गंभीर का शेन वॉटसन के अलावा साइमन कैटिच के साथ भी टकराव दिखा।

इस मैच में कैटिच की गेंद पर वीवीएस लक्ष्मण ने एक शॉट खेला जिसके बाद बल्लेबाज रन के लिए भागे। लेकिन गेंदबाजी कर रहे कैटिच गंभीर के आड़े आ गए जो हटे नहीं इस पर गंभीर को गुस्सा आया और उन्होंने कुछ कहा। सामने से कैटिच के द्वारा जबाव देने पर गंभीर तेजी के साथ उनकी ओर बड़े और मामला बिगड़ता दिखा लेकिन अंपायर ने बीच में आकर दोनों को शांत करवाया।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- भारत और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेट इतिहास के ये पांच विवाद जो रहे सबसे ज्यादा चर्चा में appeared first on SportzWiki Hindi.