Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ, इस भूमिका में नजर आयेंगे वार्नर!

ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दोनों खिलाड़ियों पर दक्षिण अफ्रीका में बॉल टेम्परिंग में शामिल होने की वजह से एक साल का बैन लगा हुआ है। अब वह अपने तरीके से टीम के खिलाड़ियों की मदद करने वाले हैं।

गेंदबाजों को प्रैक्टिस

अब दोनों ही बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को गेंदबाजी प्रैक्टिस करवाते नजर आ रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों की इस बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इस बारे में बात भी हो गयी है। दोनों ही बल्लेबाज भले ही टीम से बाहर हैं लेकिन वर्तमान समय में उनकी गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है।

ये गेंदबाज भारतीय टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मैदान पर उतर सकते हैं। भारत की टीम के पास विराट कोहली जैसा बल्लेबाज है। उनके खिलाफ गेंदबाजी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को बेहतर बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर प्रैक्टिस करनी की जरुर थी। शायद इसी वजह से स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर गेंदबाजों को प्रैक्टिस करवाते नजर आ सकते हैं।

मिचेल स्टार्क ने दिया बयान

ऑस्ट्रेलिया टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शामिल मिचेल स्टार्क ने स्मिथ और वार्नर के बारे में बयान है। स्टार्क इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। उन्होंने तीसरे टी-20 मैच में इसका इशारा भी दे दिया था।

उन्होंने कहा

“स्मिथ वह खिलाड़ी हैं जिसे हम तीनों ने पिछले कुछ समय में लगातार ट्रेनिंग में गेंदबाजी की है। जो बल्लेबाजी हमारे सामने बल्लेबाजी करने वाले है उसके बारे में उनका नजरिया हमारे लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। टेस्ट सीरीज से पहले उनके खिलाफ गेंदबाजी करना हमारे लिए काफी अच्छा है।”

काफी महत्वपूर्ण है सीरीज

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 6 दिसम्बर से शुरू हो रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर बैन लगने के बाद से ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। अभी पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें टेस्ट सीरीज में हार मिली थी। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी हार मिली थी।

भारत की टीम 2008-09 के बाद ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। इसी वजह से भारतीय टीम के लिए भी यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ, इस भूमिका में नजर आयेंगे वार्नर! appeared first on SportzWiki Hindi.