Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- दूसरे दिन के खेल के बाद कोच ने दिया संकेत, एडिलेड टेस्ट से बाहर हो सकता है ये भारतीय खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कुछ ही दिनों में टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चार दिवसीय वार्मअप मैच खेल रही है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ खेले जा रहे इस अभ्यास मैच का आज दूसरा दिन था।

केएल राहुल अभ्यास मैच में भी नाकाम, नहीं दिखा सके कोई कमाल

पहले दिन के खेल के बारिश के कारण धुलने के बाद दूसरे दिन का पूरा खेल संभव हो सका जिसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन 358 रन जरूर बनाए लेकिन पूरी टीम ऑल आउट हो गई।

दूसरे दिन के खेल में भारतीय टीम के बल्लेबाजों में 5 ने शानदार पचासे जड़े, लेकिन वहीं सलामी बल्लेबाज केएल राहुल एक बार फिर से नाकाम रहे और केवल 3 रन का योगदान ही दे सके।

संजय बांगड़ ने लोकेश राहुल का किया बचाव

केएल राहुल का बल्ला पिछले कुछ मैचों से लगातार खामोश हैं जिसमें वो टी-20 सीरीज के दौरान भी कोई खास कमाल नहीं कर सके। और वार्मअप मैच की पहली पारी में भी फ्लॉप साबित हुए।

लेकिन वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने केएल राहुल का समर्थन किया। केएल राहुल के इस फ्लॉप शो के बाद भी संजय बांगर ने उनकी तारीफ की है।

राहुल अपनी गलती से ही गंवा रहे हैं विकेट

संजय बांगड़ ने कहा कि “वो आज भी बेहतरीन शेप में नजर आए। वो सिर्फ इतना है कि आउट होने के नए तरीके ढूंढ रहे हैं। आज भी गेंद काफी दूर थी तब उन्होंने इसे अपने शरीर से दूर खेला और अपना विकेट गंवा दिया। लेकिन हम जो पढ़ रहे हैं वो गेंद को अच्छी तरह से खेल रहे हैं और वो अपने फॉर्म से एक पारी ही दूर हैं।”

संजय बांगर ने आगे कहा कि “हम उनकी क्षमता को जानते हैं और वो इसे अपने प्रदर्शन में परिवर्तित करें जो टीम के लिए महत्वपूर्ण है। वो एक युवा खिलाड़ी नहीं हैं। ये उनका यहां पर दूसरा दौरा है। उन्होंने 30 टेस्ट मैच खेल दिए हैं और वो अब जिम्मेदार भी हो चुके हैं। हम उनसे और ज्यादा जिम्मेदारी की उम्मीद कर रहे हैं।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- दूसरे दिन के खेल के बाद कोच ने दिया संकेत, एडिलेड टेस्ट से बाहर हो सकता है ये भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.