Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: भरोसे पर खरे नहीं उतर रहे ऋषभ पंत, विकेटकीपिंग देख खली महेंद्र सिंह धोनी की कमी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच चल रहा है. ऑस्ट्रेलिया की पारी में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करी. लेकिन इस मैच में ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग बहुत खराब रही. उन्होंने कैच छोड़ें बॉल उनके हाथ में नहीं आ रही थी. जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया टीम को रन भी मिल गएं. पंत को धोनी के विकल्प के रूप में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भेजा गया है.

धोनी जितना भरोसा किया जा सकता है इस खिलाड़ी पर!

जिस तरह ऋषभ पंत विकेटकीपिंग कर रहे थे साफ़ तौर पर धोनी की याद, कप्तान को आ रही होगी. इंटरनेशनल मैच में जा कर इस प्रकार के मौको को गवाना किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता है. जिस तरह ऋषभ पंत विकेटकीपिंग कर रहे थे उनको और प्रैक्टिस करने की जरूरत साफ़ नजर आ रही थी.

ऋषभ एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन उनकी विकेट के पीछे की टेक्निक कुछ समझ नहीं आ रही है.

मैच को खत्म किये बिना आउट हो जाते हैं ऋषभ पंत

पहले मैच में भी पंत की काफी आलोचना हो रही थी. इस मैच में इस खिलाड़ी को बेहतरीन स्टार्ट मिला और टीम को जीत तक ले गएं. एक समय भारत मैच हार रही थी. लेकिन इस खिलाड़ी ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर मैच भारत के पक्ष में ले आएं, लेकिन जब भारत के पकड़ में मैच आ गया तब एक गलत शॉट खेल कर वो विकेट गवां के चले आएं.

इसके साथ ही भारत मैच चार रन से हार गया.

दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशर हैं धोनी 

वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में भी ऋषभ कुछ ऐसा ही करते नजर आएं थे. इसके उलट हमने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखा है वो मैच खत्म करने में ज्यादा भरोसा रखते हैं.

भारतीय टीम को इस महान बल्लेबाज ने कई मैच अपने दम पर जीत दिलाई है. धोनी को विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ-साथ विश्व का नंबर एक फिनिशर माना जाता है.

ऋषभ पंत को अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है

कई दिग्गज खिलाड़ियों का कहना है ऋषभ पंत को अभी बहुत कुछ सीखना है, जिसके लिए उनको घरेलु क्रिकेट और इंडिया ए की तरफ से लगातार खेलना चाहिए. और अनुभव लेकर फिर टीम में वापस आना चाहिए.

धोनी को टी-20 टीम से निकाले जाने के बाद भी कई खिलाड़ियों ने इस फैसले की आलोचना की थी.

टेस्ट टीम में ऋषभ पंत को मिला है मौका 

भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया अभी टी-20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद टीम को टेस्ट सीरीज खेलना है. टेस्ट सीरीज के लिए भी ऋषभ पंत टीम में हैं.

अगर बात वनडे मैचों की करें तो अभी तक टीम का चयन नहीं किया गया  है. और इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी टीम में आ सकते हैं. पंत को अपने खेल पर मेहनत करने की जरूरत है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post AUSvsIND: भरोसे पर खरे नहीं उतर रहे ऋषभ पंत, विकेटकीपिंग देख खली महेंद्र सिंह धोनी की कमी appeared first on SportzWiki Hindi.