भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज बुधवार 21 नवंबर से शुरू हो रही हैं. इस टी-20 सीरीज से पहले हम आपकों अपने इस खास लेख में एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी का नाम बताने वाले हैं. जो लगभग हर पांचवी गेंद पर बाउंड्री लगा देता हैं. सच कहे तो इस भारतीय खिलाड़ी से कही ना कही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज खौफ खाते हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर पांचवी गेंद पर बाउंड्री लगा देते हैं रोहित

जिस खिलाड़ी की हम बात कर रहे है वह और कोई नहीं बल्कि भारतीय टीम स्टार ओपनर बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा हैं. उन्होंने अबतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 15 टी-20 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 25.72 की औसत से कुल 283 रन बनाये हुए हैं. इस दौरान रोहित ने कुल 206 गेंदों का सामना किया हैं और 24 चौके व 13 छक्के लगाये हैं.
एक बाउंड्री बॉल के लिहाज से देखा जाए, तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हलभग हर पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा बाउंड्री लगा देते हैं. रोहित शर्मा ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल तीन अर्धशतक लगाये हुए हैं.
विराट लगाते हैं छठी गेंद पर

हालाँकि, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी रोहित से ज्यादा पीछे नहीं हैं. जहां हिटमैन हर पांचवी गेंद पर बाउंड्री लगाते हैं. वहीं कप्तान हर छठी गेंविराट कोहली हर छठी गेंद पर बॉल को सीमा रेखा के पार कर देते हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कुल 11 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने कुल 423 रन बनाये हुए हैं. इस दौरान विराट कोहली ने 39 चौके और 9 छक्के लगाये हुए हैं. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 293 गेंदों का सामना किया हैं.
रोहित सीरीज में बना सकते है कई बड़े रिकॉर्ड

भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा इस टी-20 सीरीज में मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ सकते हैं और टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. मार्टिन गुप्टिल ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अबतक सबसे ज्यादा 2271 रन बनाये हुए हैं. रोहित शर्मा जहां उनसे मात्र 64 रन पीछे हैं. वहीं कप्तान कोहली उनसे 169 रन पीछे हैं.
रोहित शर्मा के पास इस सीरीज में अपने 100 छक्के लगाने का भी सुनहरा अवसर हैं.वह अगर 4 छक्के और लगा देंगे, तो वह 100 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जायेंगे. वह अबतक 87 टी-20 मैचों में 96 छक्के लगा चुके हैं.
शानदार है रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर

बता दें, कि रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर अबतक शानदार रहा हैं. रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए 87 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच, 193 टी-20 मैच व 25 टेस्ट मैच खेल चुके हैं.
उन्होंने टी-20 मैचों में 33.44 की शानदार औसत के साथ 2207 रन बनाये हुए हैं. वहीं वनडे में वह अबतक 47.78 की शानदार औसत से 7454 रन बना चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अबतक 39.97 की औसत से 1479 रन बनाये हुए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज इस भारतीय खिलाड़ी से खाते हैं खौफ, हर पांचवी गेंद पर लगा देता है बाउंड्री appeared first on SportzWiki Hindi.