Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- आईसीसी, भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया की इस हरकत को देख हुआ गुस्सा, पूरी टीम पर लगाया जुर्माना

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेली जा रही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दो मैचों को बाद कंगारू टीम 1-0 से आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टी-20 जीता तो वहीं मेलबर्न में खेला गया दूसरा टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।

ब्रिस्बेन टी-20 में जीत के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम पर चला आईसीसी का डंडा

भले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ब्रिस्बेन में खेले गए मैच में डकवर्थ-लुईस नियम के अनुसार जीत हासिल की हो लेकिन इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पर आईसीसी ने अपना डंडा चलाया है।

ब्रिस्बेन टी-20 मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम को स्लो ओवर रेट के कारण आईसीसी ने दोषी पाया है और कप्तान एरोन फिंच के साथ ही पूरी टीम पर जुर्माना लगाया है।

स्लो ओवर रेट के कारण कप्तान फिंच पर 20 प्रतिशत और टीम पर लगाया गया 10 प्रतिशत जुर्माना

बुधवार को ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय पारी में तय समय के अनुसार ओवर नहीं डाल सकी जिसके बाद आईसीसी ने कप्तान एरोन फिंच पर मैच फीस का 20 प्रतिशत और पूरी टीम पर 10 प्रतिशत जुर्माना ठोका है।

आईसीसी के मैच रेफरी ज्यॉफ क्रो ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर ये जुर्माना तय समय के अनुसार 1 ओवर कम होने के बाद लगाया है। जो आईसीसी के नियमों में अनुच्छेद 2.5.1 के अनुसार आता है।

एरोन फिंच 12 महीनों में ऐसी गलती दोहराने पर होंगे प्रतिबंधित

ऑस्ट्रेलिया की टीम पर स्लो ओवर रेट का ये जुर्माना मैच के दौरान फील्ड अंपायर साइमन फ्राई, पॉल विल्सन, तीसरे अंपायर गेरार्ड एबूड और चौथे अंपायर शॉन क्रैग के साथ मिलकर लगाया है।

जिसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और अब अगले 12 महीनों में अगर एरोन फिंच की कप्तानी में अगली बार ऐसा होगा तो उन पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया जाएगा।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- आईसीसी, भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया की इस हरकत को देख हुआ गुस्सा, पूरी टीम पर लगाया जुर्माना appeared first on SportzWiki Hindi.