Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: गौतम गंभीर के फैंस के लिए बड़ी खबर, ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर उड़ान भरेगे गंभीर इस अहम भूमिका में आयेगे नजर

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे की शुरुआत करने के तैयार खड़ी है और इसका आगाज 21 नवंबर से टी-20 सीरीज के साथ हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीनों ही फॉर्मेट के लिए भारतीय को सलामी देने के लिए रोहित शर्मा-शिखर धवन, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ और मुरली विजय को चुना गया है।

गौतम गंभीर जाएंगे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर

भारतीय टीम के ये सलामी बल्लेबाज जो चुने गए हैं लेकिन इसी बीच भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर भी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने को तैयार खड़े हैं।

जी हां… आपने सही पढ़ा कि दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर ऑस्ट्रेलिया दौरा करने जा रहे हैं। और इस खबर को देखकर आपको जरूर हैरानी हो रही होगी।

गौतम गंभीर भारतीय टीम के साथ नहीं बल्कि होंगे कमेंट्री टीम में शामिल

लेकिन हैरान  होने की जरूरत नहीं है क्योंकि गौतम गंभीर ऑस्ट्रेलिया का दौरा जरूर कर रहे हैं लेकिन भारत के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नहीं बल्कि कमेंटेटर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली इस हाई वॉल्टेज टक्कर को लेकर गौतम गंभीर एक कमेंटेटर के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं। गौतम गंभीर के साथ इस दौरे के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टिंग चैनल सोनी नेटवर्क ने करार किया है।

कई दिग्गज कमेंटेटर को सोनी नेटवर्क ने किया शामिल

वैसे ये तय नहीं है कि गौतम गंभीर रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के साथ सभी मैचों के लिए उपलब्ध रहेगें या नहीं लेकिन उनको कमेंटेटर के तौर पर शामिल किया है। गंभीर के अलावा कमेन्ट्री पैनल में सोनी नेटवर्क ने सुनील गावस्कर, माइकल क्लार्क, हरभजन सिंह, आशिष नेहरा, रॉबिन उथप्पा, मार्क बाउचर, निक नाइट, डोमिनिक कॉर्क, मुरली कार्तिक, संजय मांजरेकर, मोहम्मद कैफ, हर्षा भोजगले, गौरव कपूर, दीप दास गुप्ता और विवेक राजदान को शामिल किया है।

इसको लेकर मीडिया रिलीज में कहा गया है कि “एक्ट्रा इनिंग्स नए अवतार में आ रहा है और हमारे सेट का डिजाइन तैयार है और इस दौरे के सभी मैचों के प्री, मिड और पोस्ट मैच अनालाइस के लिए तैयार है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND: गौतम गंभीर के फैंस के लिए बड़ी खबर, ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर उड़ान भरेगे गंभीर इस अहम भूमिका में आयेगे नजर appeared first on SportzWiki Hindi.