भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहले टी-20 मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को कमजोर माना जा रहा था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस बात को बिल्कुल गलत साबित कर दिया हैं.
पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार खेल के दम पर भारत की टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 4 रन के अंतर से हरा दिया हैं.
ऐसा रहा मैच

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाये. हालाँकि, ऑस्ट्रेलिया की पारी में बारिश का खलल पड़ने की वजह से भारत की टीम को इस मैच में 17 ओवर पर 174 रन का लक्ष्य मिला था.
इस लक्ष्य के जवाब में भारत की टीम 17 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना पाई और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यह मैच 4 रन के अंतर से जीत लिया.
ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा रहे, इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने जहां 24 गेंदों में 46 रन की शानदार पारी खेली. वहीं एडम जम्पा ने अपने कोटे के 4 ओवर में 22 रन खर्च करके 2 विकेट हासिल किये.
फिंच ने की अपने खिलाड़ियों की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया टीम की जीत से कप्तान एरोन फिंच काफी खुश नजर आये हैं. उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की हैं. साथ ही टीम की इस जीत को काफी खास बताया हैं.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने अपने बयान में कहा,
“हमारे खिलाड़ियों ने वास्तव में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है. विशेष रूप से बल्ले के साथ मध्य ओवर में हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा साहस दिखाया था और तेजी से रन बनाये थे. जिसने हमें जीतने में काफी मदद भी की हैं.”
गेंदबाजो के ओवरों को लेकर हो गया था कन्फ्यूज

मैच छोटा हो जाने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच गेंदबाजो के ओवरों को लेकर कन्फ्यूज हो गये थे और इसी बात को बोलते हुए एरोन फिंच ने कहा,
“हमारी गेंदबाजो ने भी प्रेशर में अच्छी गेंदबाजी की, हालाँकि, सच कहू, तो मैं स्कुल में गणित में थोड़ा कमजोर था, इसलिए मैं एक गेंदबाज से कितने ओवर कराने हैं, इस बात से थोड़ा कन्फ्यूज हो गया था. हालाँकि, नतीजा अच्छा आने के बाद काफी अच्छा महसूस हो रहा हैं.”
स्टोइनिस ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की

अपने ऑलराउंडर मार्क्स स्टोइनिस की तारीफ करते हुए अपने बयान में कहा,
“स्टोइनिस ने भी अच्छी गेंदबाजी की हैं, वह गेंदबाजी का अच्छा अभ्यास कर रहा हैं. वह अपनी गेंदबाजी के लिए काफी सीरियस हैं. तीन फ्रंटलाइन तेज गेंदबाज और स्टोइनिस के रूप में एक आलराउंडर होने से टीम को अच्छा बैलेंस मिलता हैं. काफी उतार चढ़ाव के बाद हमने अंत में जीत को अपने नाम किया हैं और यह जीत हमारे लिए काफी खास हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: कप्तान एरोन फिंच ने मैक्सवेल को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.