Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- रिकी पोंटिंग ने चुनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम, इन गेंदबाजो को दिया मौका

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच के लिए तैयारियां तेज हो गई है और दोनों ही टीमें 6 दिसंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए तैयारी कर रहे हैं। 4 मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के साथ ही पूरे क्रिकेट जगत की नजरें इस सीरीज पर लग चुकी हैं।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज 

ऑस्ट्रेलिया अपनी सरजमीं पर खेल रही हैं तो मानोवैज्ञानिक लाभ तो उनको मिल सकता है, लेकिन इस समय जिस तरह की स्थिति दोनों टीमों के बीच बन रही है भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम तो अपनी पूरी ताकत और मजबूती के साथ उतरने को तैयार हैं लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में कमजोरी साफ तौर पर दिखायी दे रही है।

भारतीय टीम का माना जा रहा है पलड़ा भारी

वैसे ये तो पहले टेस्ट मैच के बाद या इस टेस्ट सीरीज के बाद ही पता चलेगा कि सीरीज पर किस टीम का कब्जा रहेगा। लेकिन भारतीय टीम की गेंदबाजी इस समय अपने पूरे शबाब पर है ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने किसी भी गेंदबाज को बाहर करने से पहले भारी विचार-विमर्श करने की जरूरत है।

भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण पहले टेस्ट मैच के लिए कैसा होगा ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण के बारे में अपनी राय दी है।

भारतीय टीम के गेंदबाजी को लेकर रिकी पोंटिंग की राय

रिकी पोंटिंग ने कहा कि

मै तो कुलदीप यादव के साथ जाउंगा। मुझे पता है कि अश्विन क्या कर सकते हैं. वो कसी हुई गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन मुझे यकिन नहीं है कि वो ऑस्ट्रेलिया की परिस्थिति में कितने विकेट निकाल सकते हैं। खासकर पहले एडिलेड और बाद में पर्थ पर। इन परिस्थितियों में लेग स्पिन खेल सकता है। “

तो वहीं तेज गेंदबाजी को लेकर पोंटिंग ने कहा कि

बुमराह को अभी बर्फ पर रखा जाएगा। यादव(उमेश) को नई ब्रांड की गेंद से ज्यादा लाभ मिलता है और शमी का रिवर्स स्विंग पर भरोसा है। उनकी गेंदबाजी ब्रिगेड का अगुआ भुवनेश्वर कुमार हैं। उनकी गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी रहेंगे।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- रिकी पोंटिंग ने चुनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम, इन गेंदबाजो को दिया मौका appeared first on SportzWiki Hindi.