भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आया पहला टी-20 मैच खेला गया था. इस मैच में भारत को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में जीत के साथ ही सीरीज से पहले कमजोर मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त लेकर सबको हैरान कर दिया है, तो आइये जानते है कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ वो बड़े कारण:
जानिए मैच का हाल
भारतीय टीम को ब्रिसबेन टी20 में 17 ओवर में 174 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह 169/7 का स्कोर ही बना सकी और मैच चार रन से हार गई. भारत के लिए शिखर धवन ने 42 गेंदों पर 76 रन (10 चौके और दो छक्के) और दिनेश कार्तिक ने 13 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 30 रन की दमदार पारी खेली. इसके अलावा पंत ने 20, केएल राहुल ने 13, विराट और रोहित ने 8-8 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा ने दो-दो विकेट लिए.इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी के न्योते के साथ 17 ओवर में 158/4 रन बनाए थे. बारिश की वजह से मैच को 17-17 का कर दिया गया था.
आइये जानते है भारत की हार के पांच बड़े कारण
क्रुनाल पंड्या का ख़राब प्रदर्शन

क्रुनाल पंड्या को इस मैच में चहल की जगह टीम में शामिल किया गया था. उसे उम्मीद की जा रही थी कि वो टीम में जडेजा जैसी भूमिका अदा करेंगे, लेकिन आज उनका दिन बेहद ख़राब रहा.
ऑस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें निशाना बनाया और उनके एक ही ओवर में चार छक्के लगा दिए. उनके आटैक के बाद टीम इंडिया का कोई भी गेंदबाज़ कुछ खास नही कर पाया. पंड्या ने अपने चार ओवर में 56 रन दिए. उनके इस ओवर की वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा.
रोहित का फ्लॉप होना

भारत को इस मैच में 174 रन बनाने थे. इस दौरान भारत को टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन वो सिर्फ 7 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद भारत काफी ज्यादा दबाव में आ गया था.
इस दौरान राहुल ने भी काफी जादा धीरे बल्लेबाज़ी की थी. जिस वजह से रन रेट भी बढ़ गया और टीम के बल्लेबाजों पर दबाव आ गई और टीम के बल्लेबाज़ ज्यादा कुछ नही कर सके.
टीम की ख़राब फ़ील्डिंग

भारत की हार का सबसे कारण आज के मैच में उनकी फील्डिंग भी रही.कप्तान कोहली से लकर युवा गेंदबाज़ खलील अहमद सबने कैच छोड़े जिसके फायदा ऑस्ट्रेलिया ने पूरी तरह से उठाया और भारत के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बना दिया और भारत को हार का सामना करना पड़ा था.
दबाव में क्रुनाल का आउट होना

भारत को आखिरी ओवर में 13 रन बना चाहिए और क्रुनाल पंड्या ने बड़ा शॉट लगाने के चक्कर अपना विकेट खो दिया. उनकी इस गलती की वजह से कार्तिक पर भी दबाव आ गया और वो भी आउट हो गए.
कोहली का गलत समय पर आउट होना

जब विराट कोहली बल्ल्लेबाज़ी करने आए थे तब उम्मीद की जा रही थी कि वो आसानी से अब इस मैच को खत्म कर सकते है, लेकिन विराट कोहली ने भी एक बहुत बड़ी गलती कर दी और उन्होंने एडम ज़म्पा की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश और वो आउट हो गए.
The post AUSvsIND: खराब फील्डिंग के अलावा इन पांच कारणों से भारत को करना पड़ा हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.