भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या इन दिनों भारतीय टीम से बाहर हैं। हार्दिक पंड्या को यूएई में खेले गए एशिया कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान चोटिल होना पड़ा था जिसके बाद से वो अपनी चोट से उबर रहे हैं।
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पिछले काफी समय से हैं टीम से दूर
हार्दिक पंड्या को अपनी इसी चोट के कारण से ही एशिया कप की बची टूर्नामेंट के साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज को मिस करना पड़ा।

माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी वापसी होगी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हार्दिक पंड्या को टी-20 सीरीज से तो बाहर रहना पड़ा लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार्दिक पंड्या को टेस्ट सीरीज के लिए नजरअंदाज किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी पर हैं हार्दिक की नजरें
हार्दिक पंड्या चोट से लगभग उबर चुके हैं और अब उनकी नजरें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में वापसी करने पर है।
हार्दिक पंड्या ने अपनी चोट से उबरने के बाद वापसी को लेकर कहा कि “मैं जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।”

“मै पूरी तरह से फिटनेस को हासिल करने के लिए मुंबई में गेंदबाजी सेशन पर काम कर रहा हूं। मैंने केवल 60 दिनों के बाद ही गेंदबाजी शुरू कर दी थी। वनडे में कुछ ओवर की गेंदबाजी से मुझे लगता है कि मुझे सही ट्रेक पर लौटना चाहिए।”
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी एक रोमांचक सीरीज
ऑस्ट्रेलिया का दौरा भारतीय टीम के लिए एक चुनौतीपूर्ण दौरा माना जा रहा है। इसमें भारतीय टीम की संभावनाओं पर हार्दिक ने कहा कि “हम एक बहुत ही खतरनाक साइड हैं। और मुझे विश्वास है कि हम ऑस्ट्रलिया को अच्छी टक्कर देंगे जो अपने अतीत में बहुत ही मजबूत रहा है। मैं एक रोमांचक सीरीज की उम्मीद कर रहा हूं।”

हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या ने हाल ही में भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू किया उसको लेकर हार्दिक ने कहा कि “मैं देश के लिए अपना प्रतिनिधित्व करने वाले क्रुणाल को लेकर बहुत खुश हूं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND : चोट से उभरे हार्दिक पंड्या वापसी के भरी हुंकार, इस श्रृंखला से करेगे टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.