Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : टॉस रिपोर्ट : भारत ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच आज बुधवार 21 नवंबर को ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं.

इस पहले टी-20 मैच को जीत दोनों ही टीमें सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाना चाहेगी, इसलिए इस पहले टी-20 मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद होगी.

दोनों टीमों के बीच खेले गये है कुल 15 टी-20 मैच 

बता दें, कि टी-20 क्रिकेट में भारत का पलड़ा भारी हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच आजतक कुल 15 टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने 10 टी-20 मैच जीते हुए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 5 टी-20 मैच जीते हुए हैं.

ऑस्ट्रेलिया की धरती में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच कुल 6 टी-20 मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने 4 टी-20 मैच जीते हुए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुल 2 टी-20 मैच जीते हुए हैं.

पिच रिपोर्ट 

ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट स्टेडियम के पिच से गेंदबाजो को स्विंग भी प्राप्त हो सकती हैं और यह पिच ऑस्ट्रेलिया की सभी पिचों के तरह अच्छा बाउंस देगा.

इस पिच पर गेंदबाजो के लिए काफी कुछ रहेगा. वह गेंद को स्विंग भी करा सकते हैं और उछाल भी प्राप्त कर सकते हैं. हालाँकि, जो बल्लेबाज कट और पुल शॉट अच्छा खेलेंगे. वह इस पिच पर जमकर रन भी बना सकते हैं. इस पिच पर गेंद व बल्ले दोनों की काफी अच्छी लड़ाई देखने को मिल सकती हैं.

बता दें, कि इस मैच का प्रबल दावेदार भारतीय टीम को माना जा रहा हैं. स्मिथ और वार्नर के ना होने के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम कही ना कही कागजों में कमजोर नजर आ रही हैं.

भारत के पास जहां रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास भी एरोन फिंच, ग्लेन मैक्सवेल व एंड्रयू टाई जैसे शानदार खिलाड़ी हैं.

भले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस मैच के कमजोर माना जा रहा हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने घर पर खेल रही हैं, इसलिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की टीम को हल्के में नहीं लेना चाहेगी.

भारत ने जीता टॉस 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया हैं और इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

INDIA : Virat Kohli (c), Rohit Sharma, Shikhar Dhawan, KL Rahul, Rishabh Pant (wk), Dinesh Karthik, Krunal Pandya, Kuldeep Yadav, Bhuvneshwar Kumar, Jasprit Bumrah, Khaleel Ahmed

Australia (Playing XI): D Arcy Short, Aaron Finch(c), Chris Lynn, Glenn Maxwell, Marcus Stoinis, Ben McDermott, Alex Carey(w), Andrew Tye, Adam Zampa, Jason Behrendorff, Billy Stanlake

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post AUSvsIND : टॉस रिपोर्ट : भारत ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन appeared first on SportzWiki Hindi.