Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : ब्रिसबेन में मात्र चार विकेट लेने के साथ ही जसप्रीत बुमराह रच देगे यह अनोखा इतिहास

भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बेहतरीन फॉर्म में है. मैच दर मैच में वो और बेहतर बनते जा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के सरजमी टी20 सीरीज शुरू हो रही है. यह खिलाड़ी भारत का सबसे बेहतरीन गेंदबाज के रूप में टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है. टी-20 सीरीज में अगर बुमराह 4 विकेट और ले लेते हैं. तो उनके विकेटो की संख्या 50 हो जाएगी.

आर अश्विन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज 

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन पहले ये रिकॉर्ड बना चुके हैं. अभी यह खिलाड़ी क्रिकेट के छोटे फोर्मेट से बाहर चल रहा है. अगर बुमराह ऐसा करते हैं तो वो 50 विकेट लेने वाले बस दुसरे भारतीय होंगे. इसके साथ 50 विकेट लेने के मामले में विश्व के सातवें  सबसे तेज गेंदबाज होंगे.

बल्लेबाजी का अभ्यास करते आए थे नजर 

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर विराट कोहली की टीम में क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में एक मुख्य हथियार बन चुके हैं. लेकिन लगता है कि बुमराह अब गेंदबाजी के साथ साथ अपनी बल्लेबाजी से भी ऑस्ट्रेलिया को चौंकाने वाले हैं. 21 नवंबर को खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच से पहले जसप्रीत बुमराह को नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए देखा गया था. जिसके बाद उनका ये विडियो खूब वायरल हुआ था.

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को अब तक का सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले तीन टी-20, फिर चार टेस्ट के बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. इस बार टीम इंडिया को जीत का दावेदार माना जा रहा है और ऑस्ट्रेलियाई की हालिया फॉर्म भी बेहद खराब नजर आ रही है. भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को अब तक का सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है.

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के पिछले दो विदेशी दौरों में भारतीय टीम को हार का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा.इंग्लैंड दौरे में भारतीय तेज गेंदबाजों ने पांच में से तीन टेस्ट मैचों में सभी 20 विकेट लिए थे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post AUSvsIND : ब्रिसबेन में मात्र चार विकेट लेने के साथ ही जसप्रीत बुमराह रच देगे यह अनोखा इतिहास appeared first on SportzWiki Hindi.