Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- अगर तीसरा टेस्ट हुआ रद्द या हारी टीम इंडिया तो विराट कोहली के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी को लेकर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट के सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। साथ ही विराट कोहली का कप्तानी में भी क्रिकेट जगत में अब तक डंका बजता आया है।

कप्तानी में विराट कोहली के सामने है तीसरे टी-20 में बड़ा इम्तिहान

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने फॉर्मेट कोई भी हो जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों ही फॉर्मेट में सफलता के नए आयामों को छूआ है।

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार हो चुके विराट कोहली का खास इम्तिहान तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में होगा।

सिडनी में होने वाला मैच हारते ही कोहली के नाम हो जाएगा शर्मनाक रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच भारत के लिए जीत की संभावना तो जगा गया लेकिन बारिश ने इस पर पानी फेर दिया।

वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी-20 मैच जीतने के साथ ही सीरीज में 1-0 से बढ़त रखी हुई है। ऐसे में अगर विराट कोहली की टीम को सिडनी में होने वाले तीसरे टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो सीरीज हाथ से निकल जाएगी और कोहली के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में भारत नहीं हारा है अब तक तीन मैचों की टी-20 सीरीज

जी हां ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर भारतीय टीम टी-20 क्रिकेट इतिहास में कभी तीन मैचों की टी-20 सीरीज को नहीं हारा है। ऐसे में अगर भारतीय टीम सिडनी में होने वाला आखिरी मैच नहीं जीत पाएगी तो कोहली ऐसे पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे जिनको ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी-20 सीरीज गंवानी पड़े।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में भारत और मेजबान टीम के बीच साल 2007 में एक मैच की टी-20 सीरीज हुई थी वो ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। इसके बाद 2012 में तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही थी लेकिन 2016 में भारत ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया पर क्लीन स्वीप किया था।

कोहली इस अनचाहे रिकॉर्ड से चाहेंगे बचना

यानि साफ है कि ऑस्ट्रेलिया में भारत अब तक जो तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली हैं उनमें से एक जीता है तो एक बराबरी पर रही है। और अब कोहली हार के कगार पर जरूर हैं लेकिन वो किसी भी तरह अंतिम मैच जीतकर ये अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम होने से बचना चाहेंगे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- अगर तीसरा टेस्ट हुआ रद्द या हारी टीम इंडिया तो विराट कोहली के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.